रिंकू सिंह की हुई सगाई, क्रिकेटर ने पहनाई रिंग तो रो पड़ीं सांसद प्रिया, वीडियो जमकर वायरल
Rinku Singh Engagement: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी रिंकू सिंह आज सगाई के बंधन में बंध गए। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी सगाई सम्पन्न हो गई। सगाई समारोह में राजनीति के कई दिग्गज पहुंचे। रिंग सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आते ही फैन्स खुश हो गए।
इस दौरान सांसद प्रिया सरोज भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बाहर आ गए। हालांकि उन्होंने खुद को संभालने का प्रयास किया और सफल भी रहीं। रिंग सेरेमनी का विडियो सामने आया, उसमें सांसद और क्रिकेटर की रिंग सेरेमनी का दृश्य था।

जैसे ही रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, वह भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ। रिंकू सिंह ने शेरवानी पहनी हुई थी और काफी खुश भी नजर आ रहे थे। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में रिंग सेरेमनी रखी गई थी।
सगाई होने के बाद अब बड़ा सवाल शादी को लेकर है, इसके बारे में फ़िलहाल जानकारी यही है कि शादी 18 नवंबर को सम्पन्न होगी और दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीनगर सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने बीजेपी के बीपी सरोज को पराजित करते हुए यह सीट अपने नाम की थी।












Click it and Unblock the Notifications