'अधूरा रह गया ससुर जी का सपना', Rinku Singh के पिता के निधन पर इमोशनल हुईं मंगेतर प्रिया सरोज, छलका दर्द!
Rinku Singh fiancée Priya Saroj News: टी20 विश्व कप 2026 के रोमांच के बीच रिंकू सिंह के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे उनके पिता खनचंद सिंह का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। इस दुखद समाचार के मिलते ही रिंकू सिंह चेन्नई से तुरंत अपने पैतृक निवास अलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता को अंतिम विदाई दी।
पिछले कुछ समय से बीमार थे रिंकू के पिता (Rinku Singh fiancée Priya Saroj News)
सोशल मीडिया पर सामने आए तस्वीर और वीडियो में रिंकू सिंह अपने पिता की पार्थिव देह को कंधा देते नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार और सभी धार्मिक रस्में पूरी कीं। खनचंद सिंह की तबीयत पिछले कुछ समय से काफी नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिंकू इससे पहले भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच से ठीक पहले पिता की स्थिति बिगड़ने पर घर लौटे थे, लेकिन कर्तव्य की पुकार पर वे दोबारा टीम से जुड़ गए थे।

प्रिया सरोज का छलका दर्द
रिंकू की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने इस दुख की घड़ी में परिवार का संबल बनते हुए एक अत्यंत भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि खनचंद सिंह का जाना परिवार के लिए एक ऐसा खालीपन पैदा कर गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। प्रिया ने अपने संदेश में पिता को घर का मजबूत स्तंभ बताते हुए ईश्वर से इस कठिन समय को सहने की शक्ति मांगी।
क्रिकेट जगत ने जताया शोक
इस कठिन समय में रिंकू अकेले नहीं हैं। विराट कोहली, शिखर धवन और इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पूरी क्रिकेट बिरादरी रिंकू के साहस को सलाम कर रही है, जिन्होंने अपने पिता के गंभीर स्वास्थ्य संकट के बावजूद मैदान पर टीम का साथ नहीं छोड़ा था। टूर्नामेंट के लिहाज से देखें तो रिंकू सिंह ने अब तक पांच मैचों में 24 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में टीम संयोजन में बदलाव (संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी) के कारण वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, हालांकि उन्होंने सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर अपना योगदान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications