'इंसान को अपनी औकात कभी नहीं भूलनी चाहिए', रिंकू सिंह के पिता की खुद्दारी ने जीता फैंस का दिल
Rinku Singh's father video viral: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। रिंकू सिंह ने भारत की तरफ से टी-20 और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी रिंकू सिंह का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
भारत को फिनिशर की तलाश
भारतीय टीम को लंबे समय से फिनिशर की तलाश थी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद से ही भारत को एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश रही है जो अंत के ओवर में आकर ताबड़तोड़ अंदाज में टीम के लिए बल्लेबाजी कर सके। रिंकू सिंह ने कुछ ऐसा ही कारनामा करके दिखाया है। रिंकू सिंह अंत के ओवर में अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

रिंकू सिंह के पिता का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के पिता का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिंकू सिंह के पिता गैस का सिलेंडर उठाए हुए लोगों के घर-घर जाते दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह के पास सब पैसों की कमी नहीं है। इसके बावजूद भी उनके पिता ने मेहनत का दामन नहीं छोड़ा है। उनके पिता के इस रूप को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस रिंकू सिंह के पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इंसान को कभी भी अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि अमीर रिंकू सिंह हुए हैं, उनके पिता नहीं। उनके पिता आज भी वही हैं जो वह पहले थे। रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते हैं और उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के बाद भी इस काम को जारी रखा है। जिसके लिए फैंस की तरफ से उन्हें लगातार प्रशंसा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications