कंधे पर सिलेंडर उठाए रिंकू सिंह के पापा का वीडियो वायरल, बेटा मालामाल फिर भी करते हैं मजदूरी
Rinku Singh's father video viral: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह कमाल के फार्म से गुजर रहे हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते ही रिंकू सिंह ने भारत की तरफ से कई मैच विनिंग पारी खेलने का कारनामा किया। टी-20 के बाद रिंकू सिंह की एंट्री वनडे टीम में भी हो गई है। रिंकू सिंह जल्द ही भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।
निभाते हैं फिनिशर की भूमिका
भारत को लंबे समय से फिनिशर की तलाश रही है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद से ही भारतीय टीम को एक नए फिनिशर की तलाश थी। रिंकू सिंह के रूप में भारत की यह तलाश कुछ हद तक पूरी भी हुई है। रिंकू सिंह अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

पिता का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते हैं। रिंकू सिंह के स्टार क्रिकेटर बनने के बावजूद भी उनके पिता ने इस काम को नहीं छोड़ा है। वह आज भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं। अलीगढ़ में रहने वाले रिंकू के पिता घर- घर जाकर सिलेंडर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं तारीफ
रिंकू सिंह के पिता के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिंकू के बड़े भाई प्राइवेट कोचिंग में जॉब करते हैं। जबकि छोटा भाई सोनू सिंह प्रॉपर्टी का बिजनेस संभालने का काम करते हैं। वही रिंकू सिंह की मां हाउसवाइफ हैं। रिंकू सिंह के स्टार क्रिकेटर बनने के बाद भी उनके घर वाले अपने काम को इस तरीके से कर रहे हैं। रिंकू सिंह के परिवार के इस सरल अंदाज को देखकर फैंस भी उनकी सराहना कर रहे हैं।
आईपीएल से मिली पहचान
बता दें कि साल 2017 में सबसे पहले आईपीएल के दौरान रिंकू सिंह को पंजाब किंग्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। पंजाब किंग्स के बाद शाहरुख खान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2018 में रिंकू सिंह को अपने साथ जोड़ने का काम किया। लेकिन रिंकू सिंह को खेलने का मौका उस दौरान आईपीएल में नहीं मिला था। साल 2023 में रिंकू सिंह के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में लगातार रन बनाने का काम किया।
भारतीय टीम में मिली एंट्री
आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के करने के बाद रिंकू सिंह अब भारत की तरफ से भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 15 टी-20 मुकाबले में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 55 और टी-20 में 356 रन बनाए हैं। साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications