Rinku Singh: रिंकू सिंह को किस्मत ने दिया बड़ा धोखा! टेस्ट क्रिकेट में एंट्री से पहले लगा झटका

India A vs England Lions: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिछले कुछ महीने में जो शानदार प्रदर्शन किया है, उसके बाद से हर जगह उन्हीं का नाम छाया हुआ है, टी20 और वनडे में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले रिंकू को टेस्ट क्रिकेट में एंट्री से पहले बड़ा झटका लगा है।

टेस्ट टीम में एंट्री से पहले बुरी तरह फेल हुए रिंकू सिंह
दरअसल, टेस्ट डेब्यू से पहले रिंकू को इंडिया-ए के लिए मैच खेलने का मौका मिला, जहां उनके पास खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका था, लेकिन रिंकू यहां कोई छाप नहीं छोड़ सके। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में रिंकू 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इंडिया ए के लिए ये रिंकू का डेब्यू मैच था, जहां भी बुरी तरह से फेल हो गए। इस आउट के साथ ही संभवत: उनका एक बड़ा सपना भी टूट गया।

Rinku Singh

सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने किया कमाल
हालांकि, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल भारत ए के लिए स्टार बनकर उभरे, जिन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड के ग्राउंड 'ए' में दूसरे दिन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाए। इंग्लैंड लायंस को 52.4 ओवर में 152 रन पर आउट करने के बाद इंडिया ए के बल्लेबाज अहमदाबाद में दम दिखाने उतरे।

कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और सलामी बल्लेबाज पडिक्कल ने घरेलू टीम को शानदार शुरुआत दी और 162 रन की शानदार साझेदारी करके इंग्लैंड लायंस द्वारा बनाए गए स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

ईश्वरन ने 37वें ओवर में मैथ्यू पॉट्स द्वारा आउट होने से पहले 108 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 58 रन बनाए। 2023 इंडियन प्रीमियर लीग के सफल सीजन के दम पर भारत की वनडे और टी20ई टीमों में जगह बनाने वाले तिलक वर्मा एनलैंड लायंस के खिलाफ कोई छाप नहीं छोड़ सके। बाएं हाथ के बल्लेबाज को 14 गेंदों पर 6 रन बनाने के बाद पॉट्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

पडिक्कल ने बनाए 105 रन
दो विकेटों के बावजूद, पडिक्कल आगे बढ़ते रहे और अपना पांचवां प्रथम श्रेणी शतक बनाया। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 42वें ओवर में ब्रायडन कार्स द्वारा आउट होने से पहले 126 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 105 रन बनाए।

बीसीसीआई ने अंतिम समय में रिंकू को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया था। इससे पहले, रिंकू को केवल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे ए-टूर गेम में नामित किया गया था। भारत के बल्लेबाज को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए रिजर्व के रूप में नामित किया गया था। रिंकू ने टेस्ट सीरीज में फील्डिंग की लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

सरफराज ने जड़ा शानदार शतक
रिंकू के आउट होने के बाद सरफराज ने शानदार पारी खेलकर अपना 14वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। मुंबई के बल्लेबाज ने लायंस पर आक्रमण करते हुए तुरंत अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 169 रन की साझेदारी की, जिसमें स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अर्धशतक भी बनाया। सुंदर ने 132 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+