'रिंकू सिंह जिहादी मानसिकता के,' विवादों में घिरे भारतीय खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, शिकायत हुई दर्ज
Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह (Rinku Singh) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले रिंकू सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। करणी सेना ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और 'जिहादी मानसिकता' रखने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरा विवाद रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए एक AI-जेनरेटेड वीडियो को लेकर शुरू हुआ है।
विवादित वीडियो में रिंकू सिंह को छक्के मारते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद हिंदू देवी-देवताओं (भगवान विष्णु, शिव और गणेश) की AI तस्वीरें दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों में देवताओं को चश्मा पहने और एक कार (थार) में बैठे दिखाया गया है, जिसे भगवान हनुमान चला रहे हैं।

वीडियो का मकसद यह दिखाना था कि रिंकू की सफलता भगवान के आशीर्वाद से है, लेकिन करणी सेना ने इसे देवताओं का अपमान करार दिया है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने रिंकू सिंह की तुलना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान से करते हुए कहा कि रिंकू ने अपनी 'असली मानसिकता' दिखा दी है। यहां तक की रिंकू को जिहादी मानसिकता वाला इंसान बता दिया।
Rinku Singh की कहां हुई शिकायत
रिपोर्ट्स के अनुसार तोमर ने कहा, "हमारे आराध्य देवों को चश्मा पहनाकर अंग्रेजी गानों पर नचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिंकू सिंह को सनातन धर्म से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।" अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।
कहां हैं Rinku Singh
फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और इसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जांच कर रही है। रिंकू सिंह इस समय नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। उनके फैंस का मानना है कि यह वीडियो किसी ने उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया है या उन्होंने अनजाने में इसे श्रद्धा भाव से शेयर किया होगा।
रिंकू सिंह जानबूझकर किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनते हैं, उनका पूरा ध्यान गेम पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications