'इतना बड़ा दिल हर किसी के पास नहीं होता', Rinku Singh ने जीता SRK का दिल, कहा- करोड़ों रुपये नहीं चाहिए
IPL 2025, Rinku Singh: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने सरल व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मिलने वाली 55 लाख रुपये की राशि को लेकर जीतने वाली बात कही है। रिंकू की बात से साफ पता चलता है कि उनके लिए पैसे से ज्यादा मायने रिश्ते रखते हैं।
केकेआर ने बनाया स्टार खिलाड़ी
आईपीएल में रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें केकेआर के लिए मैच विनर खिलाड़ी बना दिया है। 46 मैचों में उन्होंने 30 से ज़्यादा की औसत से 893 रन बनाए हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से पता चलता है कि केकेआर उन्हें रिटेन कर सकता है, जिससे आईपीएल 2025 में उनकी कमाई में इज़ाफा हो सकता है। जब इस बारे में रिंकू से सवाल किया गया तो उन्होंने गजब का जवाब दिया।

55 लाख रुपये मिलने पर जताई खुशी
रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद उन्हें फिनिशर का टैग दिया गया। जब उनसे आईपीएल से होने वाली कमाई के बारे में पूछा गया तो रिंकू ने मिलने वाली 55 लाख रुपये को भी बड़ा राशि बताई। उन्होंने क्रिकेट लाउंज से कहा कि मैं केकेआर से मिलने वाले 55 लाख से खुश हूं। यह बहुत बड़ी रकम है।
बीसीसीआई से मिलता है इतना पैसा
आईपीएल से होने वाली आय के अलावा रिंकू के पास भारतीय टीम के साथ सी ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट है। जिससे उन्हें बीसीसीआई से प्रति वर्ष 1 करोड़ की कमाई होती है। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज बूस्ट, माय11सर्किल, एसजी, एमआरएफ और सीएट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि अलीगढ़ के अपने छोटे से शहर में 5 से 10 रुपये कमाना चुनौतीपूर्ण था। अब, अपने क्रिकेट करियर की बदौलत उन्होंने अलीगढ़ के ओजोन सिटी में संपत्ति खरीदी है।
केकेआर के लिए ही खेलना चाहते हैं आईपीएल
रिंकू सिंह घरेलू लीग और आईपीएल दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ रही है। रिंकू अगले साल भी केकेआर के लिए ही आईपीएल खेलना चाहते हैं। रिंकू सिंह की यह बात सुनकर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी बेहद खुश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications