IND vs ENG: रिेंकू सिंह की टेस्ट टीम में एंट्री! BCCI ने जताया भरोसा, लगा सकते हैं रनों का अंबार!
India A squad, Rinku Singh: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने प्रदर्शन की वजह से लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिंकू सिंह भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में कई मैच विनिंग पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। रिंकू सिंह को आने वाले समय में अधिक वनडे मुकाबले में खेलने का मौका दिया जा सकता है। जबकि टेस्ट फॉर्मेट में भी रिंकू सिंह के विकल्प पर टीम सोच सकती है।
हो सकती है टीम में एंट्री: भारतीय टीम से लगभग 1 साल से बाहर चल रहे ऋषभ पंत की जगह रिंकू सिंह उनकी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि रिंकू सिंह विकेटकीपर नहीं हैं। इसके बावजूद बाएं हाथ के वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो लोअर मिडल ऑर्डर में आकर मैच का रुख पलट सकते हैं। रिंकू सिंह को फिलहाल इंडिया ए की तरफ से खेलने का मौका मिलने वाला है।

इंडिया ए टीम में शामिल: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा ऑन ऑफिश्यली टेस्ट मैच खेला जाना है। 24 जनवरी से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए रिंकू सिंह को टीम में शामिल कर लिया गया है। चार दिन तक चलने वाले टेस्ट के लिए रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। रिंकू सिंह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम के साथ थे।
फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन: रिंकू सिंह के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का अनुभव है। रिंकू सिंह ने अपने करियर में 43 फर्स्ट क्लास मुकाबले में हिस्सा लिया है। जिसमें 58.47 की औसत से उनके बल्ले से 3099 रन निकले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कई फैंस रिंकू को भारतीय टेस्ट टीम में लाने की वकालत कर रहे हैं।
भारत 'ए' टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल, रिंकू सिंह।












Click it and Unblock the Notifications