'भारत को वर्ल्ड कप जिता सकते हैं सूर्यकुमार यादव', आखिर क्यों रिकी पोंटिंग को है SKY पर भरोसा

Ricky Ponting On Suryakumar Yadav: भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खासतौर पर वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav in indian team for World Cup 2023: इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां अभी से चल रही है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेना चाहेगी।

आईपीएल और WTC फाइनल के बाद वर्ल्ड कप

इन दिनों सभी खिलाड़ी आईपीएल में बिजी हैं। विदेशी क्रिकेटरों से भी इस साल हर बार की तरह आईपीएल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। आईपीएल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद सभी टीमें वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी। वर्ल्ड कप को लेकर दिग्गजों ने अभी से बातें करनी शुरू कर दी है।

सूर्यकुमार यादव पर रहेगी नजरें

टी-20 में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। पिछले साल टी-20 में सूर्यकुमार ने 1164 सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे। उन्‍होंने 46.56 की औसत और 187.43 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ ये रन अपने नाम किए थे। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 अर्धशतक और 2 शतक भी निकले थे। साल 2023 की शुरुआत भी सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ शचत जड़कर किया था। लेकिन इसके बाद वह लगातार फ्लॉप ही रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

रिकी पोंटिंग ने जताया भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत को वनडे में सूर्यकुमार यादव को और मौके देने चाहिए। वह भारत को वर्ल्ड कप जिताने का दम रखते हैं। बड़े मैचों में वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। अच्छा-बुरा फॉर्म तो खेल का हिस्सा है।

साइमंड्स से की तुलना

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का जिक्र करते हुए रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की तुलना उनसे कर दी। उन्होंने कहा कि सूर्यकु्मार यादव एंड्रयू साइमंड्स की तरह हैं, शुरुआत में वह भी परेशान हुए थे, लेकिन जब उनको लगातार मौके दिए गए तो फिर वह टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+