पंत ने आपा खोया, आमरे भी जज्बात में फिसल गए, नो-बॉल कांड पर पोंटिंग ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जो उनकी गैरहाजिरी में हुआ था। ये मामला था राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नो-बॉल वाला कांड जिसमें ऋषभ पंत ने आपा खो दिया था और सहायक कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर अंपायर से बहस करने के लिए भेज दिया था। हालांकि दूसरे कोच शेन वॉटसन तभी समझ गए थे कि पंत बात को बेमतलब ज्यादा खींच रहे हैं। उन्होंने युवा कप्तान को समझाने की कोशिश भी की लेकिन पंत के दिमाग में तब गर्मी चढ़ी थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: 3 गेंद पर डक बनाकर पवेलियन लौटे आंद्रे रसेल, ड्रेसिंग रूम में जाकर खाने पर टूट पड़े

वह नो-बॉल विवाद बेमतलब का था

वह नो-बॉल विवाद बेमतलब का था

कई लोगों ने तो यह भी कहा अगर पोंटिंग तब टीम के साथ होते तो ये सब करने की नौबत ही ना आती। पोंटिंग तक कोविड के चलते आइसोलेशन में थे क्योंकि उनके परिवार के एक सदस्य का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब पोंटिंग वापस आ गए हैं और उस घटना के बारे में उनके विचार को जानना दिलचस्प रहेगा।

पोंटिंग ने टीम से दोबारा जुड़ने के बाद यह साफ कर दिया है वह नो-बॉल विवाद बेमतलब का था। उस विवाद के चलते पंत पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा। आमरे को एक मैच का बैन भुगतना पड़ा। पोंटिंग ने साफ कहा है कि उनकी टीम पंत के उस बर्ताव पर कतई भी गर्व नहीं कर सकती है।

 इस बात से हम ना खुश हैं और ना ही गर्व कर सकते हैं

इस बात से हम ना खुश हैं और ना ही गर्व कर सकते हैं

पोंटिंग ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ये सब बिल्कुल गलत है। इसमें शामिल सब गलत ही थे। अंपायर गलत थे लेकिन आपको ये झेलना होगा। हमारे खिलाड़ियों ने जो किया और जिस तरह से हमारे सहायक कोच मैदान पर भागे, इस बात से हम ना खुश हैं और ना ही गर्व कर सकते हैं। मैंने उनसे इस बारे में बात की।

हालांकि पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खेमे ने पिछले कुछ हफ्ते बहुत मुश्किल समय में गुजारे हैं। टीम के पास कोविड केस थे, लोगों को होटल रूम में लॉक कर दिया गया था, जिससे ऐसा माहौल पैदा हुआ कि झुंझलाहट आसानी से आ जाए। ऊपर से वह एक नजदीकी मुकाबला भी था जिसने उस तरह की प्रतिक्रिया को देने का काम किया।

हम सही रवैये से आगे बढ़ेंगे-

हम सही रवैये से आगे बढ़ेंगे-

पोंटिंग ने कहा कि यह प्रतियोगिता का आधा भाग है। हमने कहा कि हम सब कुछ पीछे छोड़कर प्रतियोगिता के अगले भाग की ओर आगे बढ़ेंगे और सही रवैये से आगे बढ़ेंगे।

वैसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उस घटना के बाद बहुत अच्छी शुरुआत की है क्योंकि उन्होंने ताजा मुकाबले में केकेआर की टीम को 4 विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की। अब दिल्ली अंक तालिका में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और उनकी नजरें आने वाले कुछ मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+