IPL 2022: 3 गेंद पर डक बनाकर पवेलियन लौटे आंद्रे रसेल, ड्रेसिंग रूम में जाकर खाने पर टूट पड़े
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर कभी भी इस मैच में नहीं था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स भी जीत की स्थिति में होने के बावजूद थोड़ा ड्रामा करने से बाज नहीं आई जिसके चलते मैच कुछ हद तक रोमांचक स्थिति में जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि रॉवमैन पॉवेल ने तय किया वे मसल्स पॉवर के दम पर मुकाबले को 20वें ओवर में जाने से पहले ही जिता देंगे।

रसेल ने आउट होने के बाद पवेलियन का रुख किया
धाकड़ पॉवेल ने केवल 16 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेल दी जिसमें 3 छक्के लगाए।
इस मुकाबले में दूसरी मसल्स पॉवर आंद्रे रसेल भी खेल रहे थे। रसेल कुछ खास नहीं कर पाए तीन गेंदों का सामना करके 3 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनको दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बढ़िया तरीके से स्टंप आउट किया था। रसेल ने आउट होने के बाद पवेलियन का रुख किया और हद तब हो गई जब ये खिलाड़ी वहां खाने पर टूट पड़ा।

और खाने पर टूट पड़े-
रसेल को खाना पर टूटते देख कमेंटेटर भी हैरान थे। उनका मानना था कि पहले आप खाना खाकर आते और फिर बैटिंग करते।
उनका कहना था भूखे पेट बैटिंग करने का कोई मतलब नहीं। अब यह तो कहना मुश्किल है कि रसेल बैटिंग के दौरान भूखे पेट थे लेकिन जिस तरह से वे आउट होने के तुरंत बाद केवल खाने पर फोकस कर रहे थे उससे साफ लगता है कि वे काफी भूखा महसूस कर रहे थे।

वानखेड़े स्टेडियम के डिनर को अधिक वरियता दी
आंद्रे रसेल को कुलदीप यादव ने बाए हाथ के स्पिनरों की गुगली पर चलता किया था। उन्होंने केवल तीन गेंदों को खेला और केकेआर का स्कोर 6 विकेट खोकर 83 रन हो गया।
आउट होने के बाद रसेल द्वारा खाना खाने को कैमरों ने बखूबी स्पॉट किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी कहा कि रसेल ने रन बनाने की जगह वानखेड़े स्टेडियम के डिनर को अधिक वरियता दी है।

खिलाड़ियों को लीग में इन चीजों की आदत हो गई है
इतना तो तय है कि आईपीएल जैसी बहुत लंबे समय तक चलने वाली लीग में खिलाड़ी हार या आउट से ज्यादा देर तक विचलित नहीं होते। वे इसको लीग का हिस्सा मान चुके होते हैं जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में स्थिति अलग होती है। हालांकि रसेल जैसा तगड़ा आदमी इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खाने पर टूट सकता है।

पिछले सीजन से अच्छा खेल रहे हैं रसेल, पर ये काफी नहीं
रसेल ने आईपीएल 2022 सीजन की काफी अच्छी शुरुआत की थी, उनकी टीम केकेआर भी काफी अच्छा कर रही थी लेकिन अब सब बेड़ा गर्क होता दिखता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी बुरी तरह फीकी लगी है।
जहां तक रसेल की बात है तो वह आईपीएल 2022 में 9 मैच खेलकर 227 रन बना चुके हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 10 मैच खेलने के बाद केवल 183 रन ही बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications