Richa Ghosh को मिलेगा वो सम्मान जो सचिन-धोनी भी नहीं कमा सके? इतिहास रचते हुए कर दिया बड़ा कमाल!

Richa Ghosh Cricket Stadium: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में ऋचा घोष का भी अहम रोल रहा था। सिलीगुड़ी की 22 साल की महिला क्रिकेटर ने बेहद कम उम्र में इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा कर दिया है। ऋचा घोष को ऐसा सम्मान मिला है जो महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं हासिल कर सके थे।

ऋचा घोष के नाम पर होगा स्टेडियम (Richa Ghosh Cricket Stadium)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102/6 के स्कोर से उन्होंने 94 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। डेथ ओवरों में उनकी क्लीन हिटिंग ने उन्हें विश्व कप जीत का एक अहम चेहरा बना दिया। उत्तरी बंगाल के पहाड़ों में अब ऋचा की इस उपलब्धि को एक खास मुकाम दिया जाने वाला है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में घोषणा की है कि दार्जिलिंग में एक नए क्रिकेट स्टेडियम का नाम ऋचा घोष के नाम पर रखा जाएगा।

Richa Ghosh 1

महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

यह कदम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा पल साबित हो सकता है। यह भारत का पहला ऐसा क्रिकेट स्टेडियम होगा जिसका नाम किसी महिला क्रिकेटर के नाम पर रखा जाएगा। ऋचा घोष के सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के पास दार्जिलिंग में लगभग 27 एकड़ जमीन है और उन्होंने स्थानीय मेयर से वहां एक क्रिकेट स्टेडियम की योजना तैयार करने को कहा है।

बंगाल के क्रिकेट दिग्गजों में शामिल हुआ नाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्तावित नाम ऋचा क्रिकेट स्टेडियम सुझाया, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके प्रदर्शन को याद रखें और उनसे प्रेरित हों। इस सम्मान समारोह में केवल राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल हुए। CAB ने उन्हें गांगुली और झूलन गोस्वामी द्वारा हस्ताक्षरित एक सोने की परत वाला बैट और बॉल भेंट किया, जो बताता है कि वह कितनी जल्दी बंगाल के क्रिकेट दिग्गजों की विरासत में शामिल हो गई हैं।

'बंगा भूषण' पुरस्कार से हुईं सम्मानित

पश्चिम बंगाल सरकार ने ऋचा को 'बंगा भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस दौरान उन्हें एक सोने की चेन दी और राज्य में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के रूप में नियुक्त किया है। यह सम्मान खेल पर उनके प्रभाव और एक रोल मॉडल के रूप में उनके मूल्य को बताता है। इस दौरान सौरव गांगुली ने उनके शांत स्वभाव और निरंतरता की सराहना की और उन्हें भविष्य की भारत कप्तान तक कह डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+