RCB vs PBKS: बंगलुरु में बारिश रुकी, इतने बजे होगा टॉस, 14-14 ओवर्स का होगा मैच

RCB vs PBKS, Toss delayed: आईपीएल 2025 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का 34वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच समय पर शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, बारिश रुक गई है। दोनों टीमों के बीच साढ़े 9 बजे टॉस किया जाएगा. जबकि 9:45 पहली गेंद फेंकी जाएगी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड (RCB vs PBKS, Toss delayed)

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी की टीम को जहां 16 मैचों में जीत हासिल हुई है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 17 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच हुए 2 मैचों में से दोनों को आरसीबी की टीम जीतने में कामयाब हुई थी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

RCB vs PBKS 1

इतने बजे शुरू हो सकता है मैच

पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में रात में 2 से 3 घंटे तक बारिश हो रही है। इसलिए उम्मीद है कि मैच होगा, लेकिन कम ओवरों के साथ खेल शुरू किया जा सकता है। अभी भी बूंदाबांदी हो रही है, बीसीसीआई के अधिकारी बिना किसी छाते या जैकेट के बाउंड्री के पास इंतजार कर रहे हैं। बूंदाबांदी इतनी हल्की है। लेकिन अफसोस कि कवर तब तक नहीं हटाए जा सकते जब तक कि यह पूरी तरह से बंद न हो जाए। 5-ओवर-ए-साइड गेम के लिए रात 10.54 बजे तक शुरू कर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी।

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+