RCB vs PBKS: खिताब जीत रातोंरात एलीट क्लब में शामिल हुए रजत पाटीदार, बन गए धांसू कीर्तिमान वाले चौथे कप्तान
RCB vs PBKS: पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल मैच में पराजित करते हुए आरसीबी ने धमाल मचा दिया। 18 सालों के आईपीएल इतिहास में आईपीएल ने पहला खिताब जीतकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आरसीबी के फैन्स इस जीत के लिए लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे।
कई कप्तानों के साथ खेलने वाली आरसीबी को रजत पाटीदार ने टाइटल दिलाया। पाटीदार ने इस सीजन कप्तानी करते हुए प्रभावित करने वाला काम किया और खिताबी जीत दर्ज करते हुए बड़े-बड़े दिग्गज कप्तानों को भी पछाड़ने का काम किया है।

रजत पाटीदार एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जहां धोनी, गौतम गंभीर जैसे प्लेयर्स भी नहीं हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, शेन वॉर्न और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री मार ली है। दरअसल रजत पाटीदार चौथे आईपीएल कप्तान हैं, जिन्होंने पहली बार लीड करते हुए टीम को टाइटल दिला दिया।
RCB vs PBKS: पाटीदार के नाम कीर्तिमान
रजत पाटीदार से पहले तीन ही कप्तान ऐसा कर पाए थे। उनमें सबसे पहला नाम दिवंगत शेन वॉर्न का आता है। शेन वॉर्न ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी और खिताबी जीत हासिल की थी। उनके बाद रोहित शर्मा ने भी यही कारनामा किया।
रोहित शर्मा ने 2013 के आईपीएल सीजन के बीच में कमान संभाली थी और मुंबई इंडियंस ने उस सीजन टाइटल अपने नाम कर लिया। उनके अलावा साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने जीत दर्ज की थी। पांड्या को मुंबई इंडियंस से लाकर गुजरात में कप्तानी थमाई गई थी। अब चौथा नाम रजत पाटीदार का हो गया है। उन्होंने एक नया इतिहास लिख दिया है।
RCB vs PBKS: 17 सालों का सूखा समाप्त
फाइनल में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन बनाए, जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। आरसीबी ने 6 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और 18 सालों में अपना पहला टाइटल जीता।












Click it and Unblock the Notifications