RCB vs PBKS Match: बेंगलुरु बनाम पंजाब, आज के मैच में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड!
IPL 2025 के 34वें मुकाबले में आज (18 अप्रैल, शुक्रवार) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनी हुई हैं।
आरसीबी जहां तीसरे नंबर पर है, वहीं पंजाब चौथे पायदान पर है। दोनों टीमों के पास छह मैचों में चार जीत और दो हार हैं, लेकिन RCB का नेट रनरेट थोड़ा बेहतर है।
RCB ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 174 रन के लक्ष्य को महज 9 विकेट और 15 गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाए, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या (1/29) सबसे प्रभावी रहे।

वहीं PBKS ने इतिहास रचते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 112 रन डिफेंड कर लिए। ये IPL इतिहास में सबसे कम टोटल था, जिसे सफलतापूर्वक बचाया गया। युजवेंद्र चहल ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके, जिसने पंजाब की जीत पक्की कर दी।
पिच रिपोर्ट और मौसम का असर
बेंगलुरु की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए जानी जाती है, लेकिन रात में नमी और ओस की भूमिका को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता। टॉस इसलिए बेहद अहम रहेगा, क्योंकि पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
किसका पलड़ा भारी?
RCB फिलहाल बेहतर फॉर्म और बैलेंस बल्लेबाज़ी ऑर्डर के कारण थोड़ी आगे मानी जा रही है। विराट कोहली, फिल सॉल्ट और मिडिल ऑर्डर में मजबूती RCB की ताकत है, जबकि पंजाब की टीम ज़्यादातर टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आती है। बेंच स्ट्रेंथ और फिनिशिंग में भी RCB थोड़ी भारी दिख रही है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
अब तक हुए IPL मुकाबलों में RCB और PBKS के बीच टक्कर काफी करीबी रही है। हालांकि, हालिया फॉर्म के लिहाज़ से RCB को थोड़ी बढ़त दी जा रही है।
RCB और PBKS के बीच अब तक 33 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैच जीते हैं। हाल के वर्षों में RCB का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसका दबदबा?
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 7 और PBKS ने 5 बार जीत हासिल की है। 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें RCB ने 3 और PBKS ने 2 मैच जीते हैं।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह उमरजई। एरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा। मोहित राठी, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications