RCB vs PBKS Live Streaming: आरसीबी-पंजाब का फाइनल कहां देखें? कौनसा एप करें डाउनलोड

RCB vs PBKS Live Streaming: आरसीबी और पंजाब किंग्स आज 17 सालो का सूखा समाप्त करते हुए आईपीएल के फाइनल में धमाल मचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। अब तक दोनों ही टीमों ने कभी खिताबी जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में आज पहली बार टाइटल जीतने वाली टीम मिल जाएगी।

आरसीबी ने इस सीजन घरेलू स्टेडियम से बाहर खेलते हुए हर मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल तक का सफर तय किया है। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों विभागों में आरसीबी के पास संतुलन है। उधर पंजाब किंग्स ने इस सीजन अलग स्तर का गेम दिखाया है और रास्ते में आने वाली हर बाधा को पार करने का काम किया है।

rcb vs pbks live

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स कोा आगे से लीड किया है। कप्तानी में बेहतरीन काम करने के अलावा उन्होंने मैदान पर अपनी बैटिंग से भी प्रभावित करने का काम किया है। श्रेयस अय्यर ने पिछले मुकाबले में अपने बल्ले से तहलका मचाते हुए नाबाद 87 रन जड़े थे और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया था।

आरसीबी vs पंजाब का फाइनल कब और कहां देखें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला 3 जून को देखा जा सकता है। शाम 7 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।

RCB vs PBKS हेड टू हेड

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 18-18 मैचों में जीत दर्ज की है। आज फाइनल जीतने वाली टीम इस जंग में आगे चली जाएगी।

आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों का फाइनल में रिकॉर्ड

आरसीबी ने इससे पहले 3 फाइनल मुकाबले खेले थे, तीनों बार आरसीबी को पराजय का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने एक बार फाइनल मुकाबला खेला है और हार का सामना किया है। दोनों के पास आज फाइनल जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

RCB vs PBKS वेदर रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौसम को लेकर खबर थोड़ी नाखुश करने वाली है। इस मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। 7 बजे से 8 बजे के दौरान बरसात आ सकती है। हालांकि मैच पूरा करने के लिए कई ऑप्शन हैं, उनमें रिजर्व डे का विकल्प भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+