Rishi Sunak ने वाइफ के साथ बढ़ाया RCB का जोश, उड़ गए प्रीति जिंटा के होश, तस्वीर वायरल
RCB vs PBKS IPL 2025 Final Rishi Sunak: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आईपीएल 2025 के फाइनल का मजा उठाते नजर आए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस बड़े मैच में उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ शिरकत की। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति आरसीबी को सपोर्ट करते नजर आए। आईसीसी यानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह के साथ ऋषि सुनक मुकाबले का आनंद उठाते नजर आए।
ऋषि सुनक ने आरसीबी को किया चीयर (RCB vs PBKS IPL 2025 Final Rishi Sunak)
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्टेडियम से अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों मैच का आनंद लेते नजर आए। पंजाब के सलमी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का विकेट गिरते ही ऋषि सुनक ताली बजाते हुए नजर आए। दूसरी तरफ पंजाब का विकेट गिरने के बाद प्रीति जिंटा मायूस नजर आईं। इसके तुरंत बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपना विकेट गंवाकर वापस पवेलियन लौट गए।

अनुष्का और प्रीति पर फैंस की नजर
आईपीएल के फाइनल मैच में बॉलीवुड सितारे भी अपनी मौजूदगी से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मैच देखने स्टेडियम में पहुंची हुई हैं, वह अक्सर विराट को सपोर्ट करती हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैच के हर पल के साथ सितारों के रिएक्शन पर भी फैंस की नजरें बनी हुई है।
क्रिस गेल ने भी बनाया माहौल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल आईपीएल फाइनल मैच देखने आए हैं। एबी डी विलियर्स ने प्लेऑफ में टीम की सफलता के बाद कहा था कि अगर बेंगलुरु फाइनल पहुंचेगा तो वे मैच जरूर देखने आएंगे, और अब वे कमेंट्री भी कर रहे हैं। क्रिस गेल बेंगलुरु और पंजाब दोनों टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, वह फाइनल में दोनों टीमों को सपोर्ट करते दिखे। सोशल मीडिया पर उनका फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु की जर्सी और सिर पर पगड़ी पहनी है।












Click it and Unblock the Notifications