बिना टिकट स्टेडियम में घुसे 200 लोग! 100 मोबाइल फोन चोरी, IPL 2025 फाइनल में ये क्या हुआ?
RCB vs PBKS IPL 2025 final: 3 जून यानी मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक मुकाबले में 90,879 दर्शक मौजूद थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 200 लोग बिना टिकट स्टेडियम में घुसने का प्रयास करते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।
मैच के दौरान 100 मोबाइल फोन चोरी (RCB vs PBKS IPL 2025 final)
वहीं मैच के दौरान लगभग 100 मोबाइल फोन चोरी होने की भी शिकायतें दर्ज हुईं, जिस पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, लेकिन मौसम की वजह से इसे अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 190/9 रन बनाए। विराट कोहली ने एक बार फिर फॉर्म का परिचय देते हुए 35 गेंदों पर 43 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने जीता मैच
वहीं रजत पाटीदार (26 रन), लियाम लिविंगस्टोन (25 रन) और जितेश शर्मा (24 रन) ने भी टीम को मजबूती दी। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने तीन-तीन विकेट झटके। रन चेज में पंजाब किंग्स की टीम ने जबरदस्त कोशिश की, जहां शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में महज 17 रन खर्च करते हुए प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस के महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
18 साल बाद आरसीबी ने जीता खिताब
18 साल बाद आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबले में हराकर आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता। इस जीत ने आरसीबी के फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं रखा, जो लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में दमदार खेल दिखाया। कप्तान और खिलाड़ियों की जोड़ी ने मिलकर जीत दिलाई। यह जीत न केवल टीम के लिए बल्कि पूरे फैंस के लिए गर्व का पल रहा।












Click it and Unblock the Notifications