IPL 2024: कोहली के पास जाने वाले फैन की लात-घूसों से हुई पिटाई! जानिए वायरल वीडियो का सच
IPL 2024: क्रिकेट मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के पास फैन्स के जाने का रिवाज नया नहीं है। आईपीएल में भी ऐसा ही हो रहा है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली के पास एक फैन पहुँच गया था और उनको गले लगा लिया था।
इसके बाद सुरक्षाकर्मी मैदान पर आए और इस फैन को पकड़कर ले गए। वहां तक तो सब ठीक था लेकिन इससे आगे की कहानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मैदान से बाहर ले जाते समय दरवाजा पार करते ही सुरक्षार्मियों ने इस फैन की जमकर पिटाई कर दी।

फैन की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें वही शख्स दिखाई देता है, तो कोहली के करीब जाकर उनको गले लगा रहा है। हालांकि वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हुआ है और फैन्स के साथ लोगों की सहानुभूति भी देखने को मिल रही है।
लोगों का कहना है कि एक फैन ने अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने का प्रयास ही तो किया था, उसे इस तरह से पीटना बहुत गलत बात है। कई फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने कोहली को इस वीडियो के नीचे टैग कर दिया। वीडियो फर्स्ट फ्लोर से किसी फैन ने बनाया था, उसमें बाउंसर्स फैन को जमकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैन्स जब कोहली के करीब चला गया, तो मैच भी कुछ देर के लिए रुक गया था। सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर इस फैन को पकड़ा और मैदान से बाहर लेकर चले गए। बाद में हुआ घटनाक्रम ब्रॉडकास्ट के कैमरे पर नहीं आया लेकिन फैन्स ने वीडियो बनाकर इसे इन्स्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल दिया।
आरसीबी के लिए कोहली ने 77 रनों की धांसू पारी खेली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने इस सीजन की यह दूसरी जीत दर्ज कर ली। विराट कोहली ने बेंगलुरु में घरेलू फैन्स को बिलकुल भी निराश नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications