IPL 2023: 'वह कितने शांत हैं...,' RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने MS Dhoni से मिली सीख का किया खुलासा

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि उन्होंने सीएसके में एमएस धोनी के नेतृत्व में शांत रहने की कला सीखी है। डु प्लेसिस अपने समय के दौरान चेन्नई और राइजिंग पुणे सुपरजायंट में धोनी के नेतृत्व में खेले।

ms dhoni and faf du plessis

IPL 2023 Latest Update: आईपीएल का 16वां सीजन बेहद ही रोमांचक अंदाज में अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। इस बीच आरसीबी (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सीएसके (CSK) में एमएस धोनी के नेतृत्व में मिली सीख पर खुलकर बात की।

फाफ डु प्लेसिस ने लंबे समय तक धोनी के नेतृत्व में खेले मैच
बता दें कि, फाफ ने एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2011 में आईपीएल की शुरुआत की, और एक लंबे समय तक उन्होंने एमएस धोनी के साथ मैच खेले। हालांकि, आईपीएल 2022 की नीलामी में सीएसके की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया, और आरसीबी की कमान भी उन्हीं के हाथों में सौंप दी।

डु प्लेसिस ने धोनी से सीखी शांत रहने की कला
विराट कोहली द्वारा 2021 सीजन के बाद कप्तान पद छोड़ने के बाद उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। डु प्लेसिस ने पिछले सीजन में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचा दिया था और आरसीबी वर्तमान में टॉप चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। 38 वर्षीय ने धोनी से जो कुछ भी सीखा उसके बारे में उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा कि उन्होंने सीएसके के कप्तान से शांत रहने की कला को सीखा है।

डु प्लेसिस ने कहा कि, 'एमएस कितने शांत हैं और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो मैंने अपने नेतृत्व के माध्यम से भी दिखाया है। मैं हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत क्लियर हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और आगे बढ़ते हैं।'

इसलिए, मुझे लगता है कि मैंने एमएस में से जो सबसे बड़ा चुना है, वह कूलनेस है, और यही कारण है कि उन्हें 'कैप्टन कूल' भी कहा जाता है। कूलनेस के मामले में एमएस धोनी की तुलना में कोई और नहीं है।' इस दौरान डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि उन्होंने सीएसके कप्तान से बहुत कुछ सीखा है।'

उन्होंने आगे बताया कि, 'मैं एमएस को अपनी आंखों से दूर से देख रहा था। देख रहा था कि वह इतना सफल क्यों है, और क्या है जो उन्हें इतना सफल बनाता है। जोकि दुनिया के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कप्तानों में से एक हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ ऐसा भी है जो मैंने वास्तव में जल्दी सीख लिया था, वह लीडर होने का महत्व था जो आप हैं। मैं कभी भी एमएस या विराट या ग्रीम स्मिथ या स्टीफन फ्लेमिंग की तरह कप्तानी नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति से सीखना सौभाग्य की बात थी।'

Recommended Video

    IPL 2023: Mohammed Siraj के घर पहुंची RCB की टीम,दीवार पर लगी तस्वीर ने खींचा ध्यान |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+