RCB कर सकती है 6 खिलाड़ियों को टीम से बाहर, क्या इनमें विराट कोहली का नाम भी है शामिल
RCB: पिछला आईपीएल सीजन जीतने के बाद आरसीबी अब अपनी टीम को और मजबूत बनाने का प्रयास करेगी। ज्यादातर खिलाड़ी बेहतरीन हैं और कोर ग्रुप जैसे हैं। कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर करते हुए नीलामी में नए नामों को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स तो यहां तक आई थी कि कोहली को रिलीज किया जाएगा लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।
आगामी नीलामी दिसंबर में होने के आसार हैं। उससे पहले रिटेंशन और रिलीज वाले प्लेयर्स की लिस्ट भी आएगी। आरसीबी से भी कुछ प्लेयर्स को रिलीज करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

RCB से किसकी होगी छुट्टी?
आईपीएल में पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर आरसीबी कुछ प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने 10 मैचों में केवल 112 रन ही बनाए और गेंदबाज़ी में भी कोई खास योगदान नहीं दे पाए। उनका बाहर होना तय माना जा रहा है।
वहीं रसिख सलाम डार ने सिर्फ दो मैच खेले, काफी महंगे साबित हुए। जम्मू-कश्मीर के इस तेज़ गेंदबाज़ पर RCB ने लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो मयंक अग्रवाल और नुवान थुषारा जैसे खिलाड़ी भी रिलीज़ किए जा सकते हैं, ताकि टीम को नए खिलाड़ियों के लिए जगह मिल सके। इस तरह लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, मयंक अग्रवाल, नुवान तुषारा, टिम साइफर्ट और ब्लेसिंग मुजराबानी जैसे प्लेयर्स रडार पर होंगे।
RCB के ये खिलाड़ी जो सकते हैं रिटेन
रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, स्वस्तिक छिकारा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडेज, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल, स्वप्निल सिंह
इस बार आईपीएल में छोटा ऑक्शन
आईपीएल में पिछली बार बड़ा ऑक्शन देखने को मिला था लेकिन इस बार वैसा नहीं होगा। छोटे ऑक्शन में ही काम पूरा किया जाएगा, टीमों के पास उतना बड़ा पर्स भी नहीं होने वाला है। आगामी कुछ ही दिनों में रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications