CSK vs RCB: फाफ डू प्लेसी को आउट देने पर आरसीबी फैन्स ने काटा बवाल, चेन्नई को बताया मैच फिक्सर

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला काफी अहम है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ़ में जाने के लिए प्रयासरत है। मैच शुरू होने के बाद बारिश भी हुई और खेल को रोकना भी पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और अच्छी बैटिंग की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रनों की बेहतरीन भागीदारी की। इस बीच कोहली को सैंटनर ने आउट कर दिया। वह 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए।

rcb vs csk

उनके बाद फाफ डू प्लेसी अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। पाटीदार का शॉट नॉन स्ट्राइक पर आया। गेंदबाज मिचेल सैंटनर के हाथ से लगकर गेंद विकेटों में लगी। फाफ डू प्लेसी क्रीज से बाहर थे लेकिन बल्ला क्रीज की तरफ लेकर गए। इसके बाद थर्ड अंपायर ने मामले को देखा।

तीसरे अंपायर की तरफ से कहा गया कि बल्ला हवा में है। हालांकि ऐसा लग रहा था कि बल्ला जमीन से लग गया है। स्थिति साफ़ नहीं दिखी। डू प्लेसी को आउट दिया गया और वह 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद बवाल देखने को मिला। फैन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर चीटिंग करने का आरोप लगा दिया। उनके मुताबिक फाफ डू प्लेसी नॉट आउट थे।

आउट होने से पहले फाफ डू प्लेसी ने 35 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेल डाली। आरसीबी ने 5 विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर हासिल किया। हालांकि छोटा मैदान होने की वजह से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डू प्लेसी के अलावा दूसरे सर्वाधिक स्कोर वाले बल्लेबाज कोहली ही रहे। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 38 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+