IPL 2025: 3 धांसू खिलाड़ी जिनके लिए आरसीबी किसी भी अमाउंट तक लगा सकती है बोली

IPL 2025 Auction: आईपीएल रिटेंशन के बाद अब नीलामी के लिए तैयारी चल रही है। नीलामी के लिए आरसीबी की तरफ से पूरा जोर लगाया जा सकता है क्योंकि रिटेंशन में महज तीन ही प्लेयर्स को रखा गया है। हालांकि तीन प्लेयर्स रखने का डबल फायदा आरसीबी को होने वाला है।

आरटीएम का ऑप्शन आरसीबी के पास रहेगा और पर्स में पैसे भी बचे हैं। पर्स में सबसे ज्यादा धन राशि वाली टीमों में आरसीबी का नाम भी शामिल है। विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को आरसीबी ने रिटेन किया है। आरसीबी के पर्स में कुल 83 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। इसका उपयोग करने के लिए तीन प्लेयर्स पर नीलामी में आरसीबी ऑल आउट जा सकती है।

rishabh pant

युजवेंद्र चहल: आरसीबी के लिए चहल लम्बे समय तक खेले हैं। इसके बाद उनको रिलीज कर दिया गया था और राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। इस बार रॉयल्स ने भी उनको रिलीज कर दिया है। अब नीलामी में चहल एक बार फिर से आरसीबी के पास जा सकते हैं। उनके खरीदने के लिए आरसीबी बड़ी बोली लगा सकते हैं।

ऋषभ पंत: सभी टीमों की तरफ से जिस प्लेयर पर धांसू बोली लगेगी, वह ऋषभ पंत हैं। दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद पंत इस बार नीलामी पूल में हैं। पिछली बार पंत को दिल्ली से 16 करोड़ की राशि मिली थी। उस रकम से ज्यादा उनको मिल सकते हैं। पंत के लिए आरसीबी 20 करोड़ रुपये तक की रकम भी खर्च कर सकती है।

केएल राहुल: हालांकि केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय खराब दौर में हैं लेकिन आईपीएल में उनकी मांग कम नहीं होगी। इसके पीछे भी एक बड़ा कारण उनकी विकेटकीपिंग क्षमता है। राहुल कीपर के तौर पर खेलते हुए टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं और दिनेश कार्तिक के जाने के बाद आरसीबी को एक कीपर की तलाश भी है। ऐसे में केएल राहुल के ऊपर बड़ी बोली लग सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+