VIDEO: 'आप यहां आकर मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते....', ससुर का नाम सुनते ही गुस्से में लाल दिखीं रिवाबा जडेजा
Rivaba Jadeja Video Viral: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर चुके हैं। चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले रविंद्र जडेजा बचे हुए तीन मैचो के लिए टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया और इसमें रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है।
जडेजा के घर में सब ठीक नहीं
रविंद्र जडेजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बने हुए हैं। रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने अपने बेटे और बहू पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रविंद्र जडेजा ने इन सभी बातों को बेबुनियाद करार दिया, लेकिन फैंस के मन में कुछ सवाल बरकरार है।

फैंस के निशाने पर रिवाबा
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी फैंस के निशाने पर हैं। दरअसल, रविंद्र जडेजा के पिता के मुताबिक उनकी बहू रिवाबा ने उनके परिवार को तोड़ने का काम किया है। आरोप के मुताबिक रिवाबा ने रविंद्र जडेजा को अपने पिता से अलग कर दिया। इतना ही नहीं अनिरुद्ध सिंह जडेजा पिछले पांच सालों से अपनी पोती का चेहरा भी नहीं देख पाए हैं।
वायरल हो रहा वीडिय़ो
रिवाबा जडेजा जो कि बीजेपी की विधायक भी हैं। हाल ही में एक प्रोग्राम में नजर आई थी। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो वह पहले काफी परेशान दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सवाल को सार्वजनिक तौर पर ना पूछ कर आप हमसे पर्सनल इस बारे में बात करें। मीडिया कर्मी से रिवाबा जडेजा ने गुस्से में कहा कि आप यहां आकर मुझसे इस तरह के सवाल क्यों कर रहे हैं?
अगर आपको इस बारे में कुछ बात करनी है तो सीधा मुझसे कांटेक्ट कीजिए। सोशल मीडिया पर रिवाबा जडेजा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications