रविन्द्र जडेजा और बेन स्टोक्स में कौन काट रहा ज्यादा अमीरी? दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर
Ravindra Jadeja vs Ben Stokes Net Worth: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट समाप्त होने के बाद रविन्द्र जडेजा और बेन स्टोक्स की चर्चा काफी ज्यादा है। दोनों के बीच अंतिम सेशन में हुआ वार्तालाप भी काफी सुर्ख़ियों में रहा है। स्टोक्स ने जब मैच ड्रॉ मानने का ऑफर जडेजा को दिया था, तो उन्होंने मना कर दिया था।
जडेजा उस समय शतक के काफी करीब थे और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए स्टोक्स का ऑफर ठुकरा दिया था। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। लोगों ने स्टोक्स की क्लास भी लगाई। इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टोक्स और जडेजा दोनों ही स्टार हैं, ऐसे में उनकी लाइफ भी लग्जरी है और पैसों की भी कमी नहीं है। दोनों की नेटवर्थ जानने का प्रयास यहां किया गया है।

बेन स्टोक्स की नेटवर्थ
बेन स्टोक्स की आय का प्रमुख साधन इंटरनेशनल क्रिकेट और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध है। इसके अलावा आईपीएल से उनको साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स से अनुबंध मिला था। उस समय उनको 16 करोड़ से भी ज्यादा की धन राशि मिली थी।
स्टोक्स सालाना 8 से 10 करोड़ कमा लेते हैं, इनमें ब्रांड एंडोर्समेंट भी शामिल है। डरहम में उनका राजा जैसा घर है, जिसकी कीमत 17 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा यूके में उन्होंने रियल एस्टेट में भी निवेश किया है। स्टोक्स की अनुमानित नेटवर्थ 105 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
Ravindra Jadeja कितनी संपत्ति के मालिक
अब बात अगर रविन्द्र जडेजा की करें, तो उनके पास बीसीसीआई का टॉप ग्रेड अनुबंध है, जिससे 7 करोड़ मिलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार उनको 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इसके अलावा जडेजा के पास अहमदाबाद और जामनगर में आलीशान घर हैं। वह घोड़े भी रखते हैं।
जडेजा के पास ऑडी, BMW सीरीज की लग्जरी गाडियां भी है। जडेजा ने फ़ार्म हाउस भी बनवाया है, उनके घोड़े वहीं रहते हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 123 करोड़ या उससे ज्यादा बताई जाती है। आने वाले समय में जडेजा की कमाई में वृद्धि होनी है।












Click it and Unblock the Notifications