IND vs SL : रविंद्र जडेजा ने किया खुलासा, इस कारण दोहरा शतक लगाने से चूक गए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों सहित कई क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान रह गए जब कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 8 विकेट पर 574 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 175 रनों पर खेल रहे थे। वो आसानी से दोहरा शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन पारी घोषित होने के कारण वह ऐसा करने से चूक गए। रोहित द्वारा पारी घोषित करने के फैसले से क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए। हालांकि अब जडेजा ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि किस कारण वह दोहरा शतक लगाने से चूके।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

इसलिए कर दी थी पारी घोषित

इसलिए कर दी थी पारी घोषित

पारी घोषित होने के सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को खूब ताने सुनने को मिले। लेकिन इसमें रोहित की कोई गलती नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जडेजा ने खुद खुलासा किया कि पारी की घोषणा करना वास्तव में उनका विचार था। जडेजा ने कहा, "रोहित शर्मा ने कुलदीप के माध्यम से 200 रन बनाने का मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा था कि पहले दोहरा शतक बने फिर उसके बाद हम पारी घोषित करेंगे लेकिन मैंने 200 रन बनाने के उनके सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि अगर हम थके हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज को चायकाल से पहले खेलने का माैका देते हैं तो हमें जल्दी विकेट मिल सकता है।"

सही साबित हुए जडेजा का फैसला

सही साबित हुए जडेजा का फैसला

आखिरकार जडेजा द्वारा लिया गया फैसला सही भी साबित हुआ। श्रीलंकाई टीम के चार विकेट लेने के बाद भारतीय खेमा मजबूत स्थिति में है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 रन बनाए, जबकि हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने भी अर्धशतक लगाया। जवाब में श्रीलंका के 108 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पथुम निसानका और चरित असलांका अभी भी क्रीज पर हैं। गेंदबाजी में अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि बुमराह और जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। मेजबान टीम श्रीलंका की पारी को समेटने और मैच में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश करेगी।

नहीं कर पाया कोई भारतीय ऐसा काम

नहीं कर पाया कोई भारतीय ऐसा काम

जडेजा ने इस पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से नया इतिहास रचा। दरअसल, जडेजा 7वें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव को पछाड़ा, जिन्होंने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 163 रनों की पारी खेलने का काम किया था। इसके अलावा जडेजा के इंटरनेशनल करियर की ये सबसे बड़ी पारी है, जबकि टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+