चार महीने बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार जडेजा, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं जल्द आ रहा हूं

रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। जडेजा चार महीने बाद टीम में वापस आए हैं। 24 जनवरी से जडेजा रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे।

एशिया कप 2022 में चोटिल होने के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा करीब चार महीने के बाद टीम में लौट आए हैं। चयनकर्ताओं ने जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित टीम में शामिल किया है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि जडेजा प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे या नहीं, क्योंकि जडेजा की फिटनेस का फैसला रणजी ट्रॉफी के मैच के बाद होगा और मैच से पहले ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन इन सबके बीच रवींद्र जडेजा टीम में अपनी वापसी को लेकर काफी आश्वस्त हैं।

अपनी वापसी को लेकर काफी सुनिश्चित हैं सर जडेजा

अपनी वापसी को लेकर काफी सुनिश्चित हैं सर जडेजा

जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम वाली जर्सी की फोटो पोस्ट की है। जडेजा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मिस यू। बट सून"। जडेजा ने इस फोटो को शेयर कर यह संकेत दे दिए हैं कि वो न सिर्फ 24 जनवरी से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे। बता दें कि जडेजा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेला था।

24 जनवरी से रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा

24 जनवरी से रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान चोटिल हो गए थे। कुछ ही समय पहले उनके घुटने की सर्जरी हुई और उसके बाद से जडेजा एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम में चुने जाने के बाद बोर्ड ने यह तय किया कि जडेजा 24 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए सौराष्ट्र के लिए खेल सकते हैं। रणजी ट्रॉफी के आधार पर ही जडेजा को फिट घोषित किया जाएगा और उसके बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

टी20 विश्व कप में नहीं खेले थे जडेजा

टी20 विश्व कप में नहीं खेले थे जडेजा

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा चोटिल होने के बाद पूरा एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। जडेजा की अनुपस्थिति कहीं न कहीं भारत को भारी पड़ी थी और भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर हो गया था। जडेजा की वापसी को लेकर भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने भी यह दावा किया है कि जड्डू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक फिट हो जाएंगे और वो टीम में जरूर लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+