'DHONI ने साक्षी भाभी के अलावा सिर्फ मुझे ही...', रविंद्र जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन का आगाज भी जीत के साथ किया। शुरुआती दोनों ही मुकाबले में चेन्नई ने जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हराकर चेन्नई ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा।

दिल्ली से होगा अगला मुकाबला

चेन्नई को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स से रविवार यानी कि 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना होगा। जहां चेन्नई की कोशिश सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। अपने अगले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा जो चर्चाओं में आ गया है।

Ravindra Jadeja 1

जडेजा रहे थे जीत के हीरो

साल 2023 में विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाया था। गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई की टीम ने साल 2023 में चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। बारिश के कारण चेन्नई और गुजरात के बीच पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे के दिन तक खेला गया। आखिरी दो गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी ऐसे में जडेजा में एक छक्का और एक चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी।

धोनी ने जडेजा को था गोद में उठाया

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रविंद्र जडेजा ने पिछले साल के फाइनल मुकाबले को याद करते हुए भावुक नजर आए। रविंद्र जडेजा ने कहा कि जब धोनी ने उन्हें गोदी में उठाया था वह पल उनके लिए बेहद खास था। जडेजा ने धोनी के मजे लेते हुए कहा कि साक्षी भाभी के बाद वह पहले व्यक्ति होंगे जिन्हे धोनी ने गोदी में उठाया है। जडेजा ने कहा कि मुझे यकीन है कि साक्षी भाभी के बाद में पहला व्यक्ति हूं जिसे माही भाई ने उठाया है। जडेजा की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग भी जोर-जोर से हंसने लगे।

वायरल हुआ था वीडियो

साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी के ओवर में रोमांचक तरीके से गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस ट्रॉफी जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को गोदी में उठाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मैच जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की थी। रविंद्र जडेजा इस सीजन भी चेन्नई के लिए अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+