रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के बचाव में उतरे, आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब
Ashwin supports Indian Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी की काफी आलोचना हो रही है। इन सबके बीच अश्विन आकर टीम को सपोर्ट किया है। अश्विन ने टीम इंडिया का बचाव करने वाला बयान दिया है।
एनडीटीवी से बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से काफी सकारात्मक चीजें मिली है। अश्विन ने कहा कि युवा खिलाड़ी होने की वजह से कैरेबियन सरजमीं पर कुछ चुनौतियाँ भी आती हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि सोशल मीडिया पर आलोचना करना आसान होता है क्योंकि वे उस टीम से हार गए जो वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। वे वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए लेकिन इस सीरीज से काफी सकारात्मक चीजें मिली हैं। मैं किसी को डिफेंड नहीं कर रहा लेकिन युवा खिलाड़ी होने के नाते वेस्टइंडीज में चुनौतियाँ मिलती हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि लोकल खिलाड़ी इन सब चीजों को मेहमानों से ज्यादा जानते हैं। जब मैं, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया गया था, तो कई चीजें सीखी थी। मेरे लिए एक क्रिकेटर होने के नाते ये सब पहली बार था। इस वजह से मैं कहता हूं कि वेस्टइंडीज दौरे पर युवा खिलाड़ियों को काफी सीखने को मिला है और ये खिलाड़ी काफी बेहतर होंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत की टीम को वेस्टइंडीज ने लगातार दो मैचों में हराया था, इसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दो मैचों में जीत दर्ज की थी। फ्लोरिडा में अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया को 3-2 से पराजय झेलनी पड़ी। साल 2017 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 सीरीज में टीम इंडिया को पराजित किया। इसके बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई।












Click it and Unblock the Notifications