IPL 2025: एमएस धोनी का नाम आते ही बोलते-बोलते रुक गए अश्विन! पैनलिस्ट को भी किया खामोश; Video
IPL 2025 में एक तरफ जहां मैदान पर मुकाबले जोरों पर हैं, वहीं मैदान के बाहर यूट्यूब पर भी एक अलग ही 'बैटल' चल रही है। टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब सिर्फ बॉलिंग ही नहीं, बल्कि अपने यूट्यूब चैनल से भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने खुद ही अपने पैनलिस्ट को बीच में टोक दिया वजह थी एमएस धोनी का नाम और उससे जुड़ा बढ़ता विवाद।
क्या हुआ वीडियो में?
दरअसल, एक लेटेस्ट वीडियो में जब एक पैनलिस्ट धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए उन्हें 'लीडरशिप का उदाहरण' बता रहे थे, तभी अश्विन ने उन्हें बीच में टोका और अपने मुंह पर उंगली रखते हुए कहा- श्श...श्श...।

पैनलिस्ट ने कहा था कि, 'लीडर वो होता है जो टीम को ऊपर उठाए, जैसे संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर या थाला धोनी।' बस फिर क्या था, अश्विन ने झट से टोकते हुए कहा कि टीम के बारे में बात मत करो- 'मैंने तो राजस्थान रॉयल्स में रहते हुए भी कभी अपनी टीम के बारे में नहीं बोला।'
CSK कंटेंट बैन: क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, ये घटना अचानक नहीं हुई। अश्विन के यूट्यूब चैनल पर तब विवाद शुरू हुआ जब RCB और साउथ अफ्रीका के पूर्व डेटा एनालिस्ट प्रसन्ना अगोरम ने CSK के टीम सिलेक्शन पर सवाल उठा दिए- खासकर अफगानी स्पिनर नूर अहमद के सिलेक्शन को लेकर, जब टीम में पहले से रवींद्र जडेजा और खुद अश्विन जैसे सीनियर स्पिनर्स मौजूद थे।
इस पर CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का जवाब भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने कहा कि, 'मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उनका कोई चैनल है। ये सब बेमतलब की बात है। इसके बाद अश्विन ने साफ कर दिया कि IPL 2025 तक उनके चैनल पर CSK से जुड़ा कोई कंटेंट नहीं आएगा।
श्श...श्श... सिर्फ एक साउंड नहीं, एक स्टेटमेंट था
अश्विन का ये वीडियो सिर्फ एक मजेदार मोमेंट नहीं था, बल्कि एक सख्त संकेत भी था- वो क्रिकेट के बाहर भी अपनी बात को लेकर उतने ही क्लियर हैं, जितने ऑन-फील्ड। अब देखना ये होगा कि वह कब तक CSK से दूरी बनाकर रख पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications