वो भारतीय क्रिकेटर जिसने बाप-बेटे दोनों को किया आउट, KBC में आया 25 लाख का सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब
Kaun Banega Crorepati Question On Cricket: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इस शो पर कई बार कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आते रहे हैं। इस शो पर हर तरह के सवाल पूछे जाते हैं। पिछले दिनों रिंकू सिंह और शुभमन गिल जैसे भारतीय क्रिकेटरों को लेकर अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था।
25 लाख का क्रिकेट का सवाल: अब एक बार फिर एक कंटेस्टेंट से क्रिकेट से जुड़ा हुआ सवाल किया गया है। यह सवाल 25 लाख रुपये का था और इसका सही जवाब देने पर कंटेस्टेंट राशि को जीता या नहीं? दरअसल, सवाल यह था कि टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों को आउट करने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन है। इसका आंसर करने के लिए चार ऑप्शन भी दिए गए थे।

ऑप्शन में थे ये नाम: इस सवाल का जवाब देने के लिए जिन भारतीय खिलाड़ियों का नाम था। उनमें रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी का जिक्र किया गया था। इस सवाल का सही जवाब रविचंद्रन अश्विन है। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पिता और पुत्र दोनों का विकेट चटकाने का कारनामा किया था। वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी हैं।
अश्विन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: अश्विन ने शिवनारायण चंद्रपॉल के बाद अब उनके बेटे तेगनारायण चंद्रपॉल को इसी साल यानी 2023 में टेस्ट में आउट किया था। अश्विन ने चंद्रपॉल को 2011 और 2013 में आठ पारियों में चार बार आउट करने का कारनामा किया है। जबकि तेगनारायण चंद्रपॉल उन्होंने इस साल खेली गई टेस्ट सीरीज में पहली बार पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वह पिता के बाद बेटे को भी टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications