2 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल बड़ा दर्द देते हैं, एक कोच के तौर पर था, दूसरा खिलाड़ी के रूप में: शास्त्री
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी 20 विश्व कप 2021 के बाद समाप्त हो गया। उस प्रतियोगिता में मेन इन ब्लू ने अपनी उम्मीदों से काफी नीचे प्रदर्शन किया। अधिकतर मौकों पर शास्त्री के कार्यकाल के दौरान, भारतीय टीम ने बड़ी सफलता का स्वाद चखा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में दो बार टेस्ट सीरीज हराना था। COVID-19 के चलते अगर इंग्लैंड सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच भी खराब नहीं होता तो भारत अंग्रेजों की धरती पर इंग्लैंड को हराने की कगार पर था।

हालांकि, शास्त्री के दिमाग में दो सेमीफाइनल हार हैं जो उन्हें लगता है कि काश वह उसे पलट सकते। पूर्व कोच को अभी भी लगता है कि दो विशेष हार ने उन्हें चोट पहुंचाई और उनमें से एक 2019 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। यह भारत की दिल दहला देने वाली सेमीफाइनल हार है क्योंकि सबने उस वर्ल्ड कप में आंख बंद करके भारत को चैम्पियन मान लिया था। टीम इंडिया ने तब खेल ही ऐसा दिखाया था। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बारिश के कारण दो दिनों तक वह सेमीफाइनल मैच खेला गया था जहां भारतीय टीम पहले दिन हावी थी लेकिन 240 रनों का पीछा करते हुए दूसरे दिन लय नहीं पकड़ सकी।
यह भी पढ़ें- FIH हॉकी प्रो लीग: हरमनप्रीत, अभिषेक दम पर भारत ने जर्मनी को 3-0 से हराया

रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "एक कोच के रूप में 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच उसी दिन खत्म हो गया था। दुर्भाग्य से, बारिश शुरू हो गई, तब मोमेंटम हमारे पास था। "
शास्त्री ने यह पहली हार तो मुख्य कोच के नजरिए से बताई। एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें हर्ट करने वाली दूसरी हार 1987 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की है जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था। शास्त्री ने 1987 के विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार की ओर इशारा किया। शास्त्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत की स्थिति 1983 की तुलना में 1987 में बेहतर थी और कोलकाता में फाइनल जीतने के लिए एक कदम और आगे बढ़ सकता था। इससे पहले भारत ने 1983 में महान ऑलराउंडर कपिल देव के नेतृत्व में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।
शास्त्री ने कहा, "1987 विश्व कप सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के रूप में, मुझे लगता है कि कलकत्ता में फाइनल जीतने के लिए हमारे पास '83' से बेहतर टीम थी। इसलिए तब सेमीफाइनल में मिली हार दिल दुखाती है।"












Click it and Unblock the Notifications