'100 करोड़ से भी ज्यादा,' रवि शास्त्री ने भारतीय स्टार की कमाई पर किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया के दिग्गज रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार की मौजूदा कमाई को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शास्त्री 'द ओवरलैप क्रिकेट' में एक भारतीय क्रिकेटर के जीवन और दबावों के बारे में बात कर रहे थे। जब उनसे क्रिकेटर्स की अनुमानित कमाई के बारे में पूछा गया तो शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें आंकड़ों की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह लगभग 100 करोड़ रुपये होगी।

इस दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे बड़े स्टार 15-20 विज्ञापन करते हैं और उन्हें अपने ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए अच्छी-खासी रकम मिलती है। यह एक ऐसा खुलासा था जिसने माइकल वॉन और एलेस्टेयर कुक को भी हैरान कर दिया था।

MS Dhoni Virat Kohli

शास्त्री ने कहा कि, 'ये खिलाड़ी खूब कमाते हैं। वे एंडोर्समेंट से तो खूब कमाते ही हैं। मैं कहूंगा कि 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाते हैं। करीब 10 मिलियन पाउंड। आप खुद ही हिसाब लगाइए। एमएस धोनी, विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी अपने प्राइम में 15-20 एडवर्टाइजमेंट करते थे।'

उन्होंने आगे बताया कि, 'यह सब एक-एक शूट पर होता है और फिर उसी शूट को पूरे साल इस्तेमाल किया जाता है। क्रिकेट बहुत होता है, इसलिए ज्यादा समय नहीं होता, लेकिन एक दिन शूट करके कंपनियों को साल भर की मटेरियल मिल जाती है। इसलिए ये खिलाड़ी और भी ज़्यादा विज्ञापन कर सकते हैं।'

इससे पहले, रवि शास्त्री का मानना था कि वाशिंगटन सुंदर में भारत का अगला 'असली' टेस्ट ऑलराउंडर बनने के सभी क्वालिटी हैं, क्योंकि वह घरेलू परिस्थितियों में गेंद से घातक हैं और एक स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी हैं।

25 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने 2021 में गाबा में यादगार टेस्ट डेब्यू किया था। उन्हें तब से लाल गेंद से खेलने के सीमित अवसर मिले हैं। 11 टेस्ट मैचों में वाशिंगटन ने 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट लिए हैं।

वाशिंगटन को बताया कमाल का खिलाड़ी
शास्त्री ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा कि, 'मुझे वाशिंगटन हमेशा से पसंद है। जब मैंने उसे पहले दिन देखा था, तो मैंने कहा था कि वह कमाल का खिलाड़ी है। और वह भारत के लिए कई सालों तक एक सच्चा ऑलराउंडर बन सकता है,' शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन को लाल गेंद से ज्यादा मैच खेलने चाहिए थे, खासकर घरेलू मैदानों पर टर्निंग पिचों पर उसकी सिद्ध क्षमता को देखते हुए।

उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए
उन्होंने कहा कि, 'वह अभी सिर्फ 25 साल का है। मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। भारत में जहां गेंद टर्न ले रही हो, वहां वह घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ खेलते हुए पता चला। उसने कुछ सीनियर स्पिनरों को आउट-ऑफ-बॉल किया। उसने इतनी अच्छी गेंदबाजी की और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+