रवि शास्त्री ने कर दिया कोहली को खराब, पूर्व पाक कप्तान का दावा- कोच ने बिगाड़ी है बैटिंग
नई दिल्ली, 23 जून: विराट कोहली की बल्लेबाजी पिछले कुछ सालों से काफी खराब हो गई है। वे अब शतक नहीं बना पाते हैं और कई बार तो 1-1 रनों के लिए जूझते हुए दिखाई देते हैं। एक समय था जब विराट कोहली भारत की रन मशीन समझे जाते थे लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि यह रवि शास्त्री का कार्यकाल था जिसकी वजह से विराट कोहली की बल्लेबाजी प्रभावित हुई है।

कोच ने बिगाड़ी है बैटिंग
यह अपने आप में बड़ा अनोखा और अजीबोगरीब दावा है क्योंकि रवि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट मैच में शिखर तक पहुंचाया था। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली लेकिन पिछले 2 साल से विराट कोहली का बल्ला मानो बिल्कुल चुप हो चुका है। राशिद लतीफ ने कहा कि रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के कोच रहे लेकिन उन्होंने इस टीम के लिए कुछ खास नहीं किया है।

शास्त्री कोच ना बने होते तो विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म ना होते
लतीफ यह भी कहते हैं कि अगर रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ना बने होते तो विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म ना होते। कोहली ने नवंबर 2019 में क्रिकेट में पिछली बार आखिरी शतक लगाया था और उसके बाद से उनकी लगातार फॉर्म डगमग कर रही है। राशिद लतीफ ने यूट्यूब चैनल पर कहा, ये सब शास्त्री की वजह से हुआ है। 2019 में कुंबले जैसे खिलाड़ी को दरकिनार कर दिया और फिर शास्त्री को ले आए। मुझे नहीं पता कि उनके पास कोचिंग के लिए कोई अनुभव है या फिर नहीं।

शास्त्री तो कमेंट्री करते थे, वह ब्रॉडकास्टर थे
राशिद लतीफ कहते हैं कि विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम में कुछ और भी लोग ऐसे होंगे जिन्होंने रवि शास्त्री की एंट्री के लिए भूमिका निभाई होगी। शास्त्री ने अनिल कुंबले से कोचिंग की जिम्मेदारियां 2017 में ले ली थी। कहा जाता है कुंडली और विराट कोहली के बीच में खास बनती नहीं थी इस वजह से भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर को समय से पहले जाना पड़ा। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कहते हैं रवि शास्त्री तो कमेंट्री करते थे, वह ब्रॉडकास्टर थे, उनका कोचिंग में कोई काम ही नहीं था। मुझे पूरा यकीन है कि विराट कोहली के अलावा बाकी लोग भी ऐसे होंगे जिन्होंने शास्त्री को कोचिंग देने में भूमिका निभाई होगी। लेकिन अब यह फैसला बैकफायर कर गया है, क्या नहीं हो रहा है? अगर वह कोच ना बनते तो विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म भी ना होते।

क्रिकेट सलाहकार समिति ने कोच के रूप में नियुक्त किया
शास्त्री, जो पहले एक टीम निदेशक थे, को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) द्वारा कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली शामिल थे। 2019 में, ICC विश्व कप के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें 2021 T20 विश्व कप तक भारत के कोच के रूप में फिर से नियुक्त किया। शास्त्री के संन्यास के बाद भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली।












Click it and Unblock the Notifications