पाकिस्तान टीम को भारत से बेहतर मानते हैं राशिद लतीफ, एशिया कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

भारत vs पाकिस्तान, एक ऐसा टॉपिक है, जिसपर आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी बयान देता नजर आता है।

rashid latif

नई दिल्ली: भारत vs पाकिस्तान, एक ऐसा टॉपिक है, जिसपर आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी बयान देता नजर आता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि पाक क्रिकेटर्स भारत के साथ जोड़कर बयान देते हैं, जिससे उन्हें भी सुर्खियों में आने का मौका मिल सके। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने अपनी पाकिस्तानी टीम को भारत से बेहतर बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो आगामी एशिया कप को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है और उनका मानना है कि इस बार एशिया कप पाकिस्तान जीतेगा।

Recommended Video

    Pakistan के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान IPL Media Rights केवल Business है | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पाक जीतेगा एशिया कप

    पाक जीतेगा एशिया कप

    भारत, पाकिस्तान पड़ोसी देश जरूर हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक रिश्तों का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिलता है। ये दोनों टीमें जब आमने-सामने आती हैं, तो मैच का मजा चार गुना बढ़ जाता है। पिछली बार टी20 विश्व कप 2021 में दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, जिसमें पाक टीम ने भारत को 10 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। राशिद लतीफ का मानना है कि इस बड़ी जीत ने पाकिस्तान को ताकत दी है।

    लतीफ ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान एशिया कप 2022 जीतेगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं।"

    भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग

    भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग

    एशिया कप में कहने को तो एशियाई देशों की कई टीमें हिस्सा लेती हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। साल 2018 में हुए एशिया कप में, भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। इस बार भी भारत अपनी पूरी ताकत लगाकर इस ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। राशिद लतीफ ने एशिया कप को लेकर आगे कहा,

    "इसमें कोई शक नहीं कि अन्य टीमें भी प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन एशिया कप 2022 में मुख्य प्रतियोगिता भारत और पाकिस्तान के बीच होगी। पूर्व विकेटकीपर से क्रिकेट विश्लेषक बने राशिद लतीफ ने कहा कि भले ही भारत अभी भी एक अच्छी टीम है, लेकिन पाकिस्तान की टीम में शीर्ष क्रम के खिलाड़ी हैं, जो उन्हें अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त दिलाते हैं।"

    ‘हमारे पास हैं बेहतरीन खिलाड़ी’

    ‘हमारे पास हैं बेहतरीन खिलाड़ी’

    इस बात में कोई शक नहीं है कि बाबर आजम ने जब से पाकिस्तान टीम की कमान संभाली है, तब से टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। हाल के दिनों में पाकिस्तान की टीम लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। वहीं दूसरी ओर भारत के कई बड़े खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा अपने फॉर्म से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। राशिद लतीफ ने अपनी टीम की वाहवाही करते हुए आगे कहा,

    "बेशक भारत एक अच्छी टीम है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है उसका कोई उदाहरण नहीं है। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वर्तमान में आईसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+