World Cup: भूकंप पीड़ितों के लिए राशिद खान ने उठाया बड़ा कदम, वर्ल्ड कप से मिलने वाला सारा पैसा करेंगे दान
World Cup 2023, Rashid Khan: भारत में हो रहे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफगानिस्तान को अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान का अगला मुकाबला भारत के साथ होने वाला है। भारतीय टीम के सामने अफगानिस्तान को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी।
राशिद खान ने जीता दिल: वर्ल्ड कप के बीच अफगानिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में भूकंप से भयंकर तबाही हुई है। तबाही के कारण कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वही हजार लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना को देखते हुए अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने एक बड़ा कदम उठाया है। राशिद खान ने भूकंप पीड़ितों की मदद करने का फैसला किया है।

वर्ल्ड कप मैच की फीस करेंगे दान: राशिद खान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खेलने वाले सभी मैचों की फीस भूकंप पीड़ितों को डोनेट कर देंगे। राशिद खान ने इसकी जानकारी अपने ऑफीशियली ट्विटर अकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा कि मुझे अफगानिस्तान के पश्चिम प्रांतों (हेरात, फराह और बदगीस) में आए भूकंप की घटना के बारें में जानकार बहुत दुख हुआ। अब मैं भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की मदद करना चाहता हूं और ऐसे में मैं अपनी वर्ल्ड कप मैच की फीस दान करुंगा। हम जल्द ही इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जहां फंड को जमा कर जरुरतमंद लोगों की मदद की जायेगी।
फैंस कर रहे तारीफ: राशिद खान की दरियादिली देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। भारतीय लोगों के बीच भी राशिद खान काफी पॉपुलर हैं। राशिद ने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेला था। जिसके बाद वह अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। राशिद को भारत में काफी पसंद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications