पहली बार दिखा Rashid Khan का ऐसा अवतार.. मैदान पर खोया आपा, श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े - VIDEO

इसी बीच सोशल मीडिया पर राशिद खान (Rashid Khan) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको मैदान पर लंकाई खिलाड़ी के साथ उलझते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो गए हैं। शनिवार रात इस राउंड के पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया। श्रीलंका के सामने 176 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 6 विकेट खोकर हासिल किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर राशिद खान (Rashid Khan) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको मैदान पर लंकाई खिलाड़ी के साथ उलझते हुए देखा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

यह घटना श्रीलंका की पारी के 17वें ओवर की है। मैच बड़े ही रोमांचक मोड़ पर खड़ा था और श्रीलंका को जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रन की दरकार थी। 17वां ओवर राशिद खान डालने आए और पहली ही गेंद पर दनुष्का गुणाथिलका ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाकर चौका जमाया। बाउंड्री लगने के बाद राशिद गुस्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने दनुष्का से जाकर कुछ कहा। श्रीलंकाई बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटा और उन्होंने भी राशिद को कुछ जवाब दिया।

बढ़ सकती थी बात, लेकिन..

बढ़ सकती थी बात, लेकिन..

दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन भानुका राजपक्षे ने बात को संभाल लिया। जोश-जोश में दोनों खिलाड़ी गुस्से में जरूर नजर, आए लेकिन कुछ ही देर बाद मामला शांत पड़ गया। शायद पहली बार राशिद को मैदान पर इतने गुस्से में देखा गया। इसके बाद उसी ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने दनुष्का गुणाथिलका को बोल्ड कर अफगान टीम को बड़ी सफलता दिलाई। दनुष्का 20 गेंदों में 33 रन की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के बाद भानुका राजपक्षे ने केवल 14 गेंदों पर 31 रन बनाकर श्रीलंका की जीत को पक्का कर दिया।

कैसा रहा मैच का हाल

कैसा रहा मैच का हाल

मैच में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 175-6 का स्कोर बनाया था। 20 वर्षीय ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर 84 रन बनाए। इब्राहिम ज़दरान ने भी 40 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट चटकाए।

176 रन का टारगेट को श्रीलंका ने 5 गेंद शेष रहते हासिल किया। दनुष्का गुणाथिलका (33) और भानुका राजपक्षे (31) के अलावा पाथुम निसांका (35) और कुसल मेंडिस (36) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+