Ranji Trophy: पहले सेमीफाइनल मैच में ठोंका शतक फिर किया प्यार का इजहार, वायरल हुई पोस्ट
नई दिल्ली। कोरोना महामारी आने के बाद पहली बार खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कर्नाटक के अल्लूर मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर बंगाल की टीम का सामना मध्य प्रदेश से हो रहा है। इस मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम ने 341 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बंगाल की टीम 273 रन ही बना सकी।

बंगाल की टीम ने खराब शुरुआत की और ऐसा लगा कि शायद वो 100 रन के स्कोर के अंदर ही सिमट जायेगी लेकिन बंगाल की टीम के लिये उसके सीनियर बल्लेबाज मनोज तिवारी (102) और शाहबाज अहमद (116) ने 183 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का काम किया और टीम के स्कोर को 273 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: IPL से बढ़ी बीसीसीआई की इनकम तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हुई जलन, अड़ंगा डालने की कर रहा तैयारी
उल्लेखनीय है कि इस मैच में बंगाल की टीम ने महज 54 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिये थे लेकिन मनोज तिवारी ने पारी को संभाला और अपने फर्स्ट क्लास करियर का 29वां शतक ठोंक डाला। उनकी इस पारी तक पहुंचने में बंगाल के बेन स्टोक्स कहे जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने भी भरपूर साथ दिया और 116 रनों की पारी खेल डाली। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पारी के दौरान 12-12 चौके लगाये।
मनोज तिवारी का यह रणजी ट्रॉफी के सीजन लगाया गया दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले क्वार्टरफाइनल मैच में भी शतक लगाते हुए 136 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को झारखंड के खिलाफ जीत दिलाकर सेमीफाइनल मैच में पहुंचाया था। शतक लगाने के बाद खुशी से झूम रहे मनोज तिवारी ने अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर एक पर्ची लिखकर किया।
और पढ़ें: एशिया कप से पहले भारतीय टीम से नहीं जुड़ पायेंगे केएल राहुल, इलाज के लिये जा रहे हैं जर्मनी
मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पर्ची की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी सुष्मिता और बच्चों का नाम लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने इस पर्ची पर एक दिल भी बनाया है और आई लव यू भी लिखा है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बंगाल की इस पारी से पहले मध्यप्रदेश के लिये विकेटकीपर हिमांशु मंत्री ने 165 रनों की शतकीय पारी खेली थी और अक्षत रघुवंशी ने 63 रनों की पारी खेलकर टीम को 341 रनों के स्कोर पर पहुंचाया था, जिसके चलते उन्हें पहली पारी में 68 रनों की बढ़त हासिल हुई।












Click it and Unblock the Notifications