Ranji Trophy : सेमीफाइनल में पहुंचा मुंबई, दर्ज की क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत
नई दिल्ली। मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर बड़ी जीत हासिल कर मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। यह किसी टीम की क्रिकेट के इतिहास ी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 1929-1930 सीजन में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रनों से हराया था। वहीं रणजी ट्रॉफी की बात करें तो इससे पहले यह कीर्तिमान बंगाल ने किया था, जब उन्होंने 1953-54 में उड़ीसा को 540 रनों से हराया था।
यह भी पढ़ें- मिताली राज का वो सपना, जो रह गया अधूरा, 23 साल में नहीं हो पाया पूरा
Recommended Video

अब उत्तर प्रदेश से सामना होगा
मुंबई की कप्तानी कर रहे पृथ्वी शॉ पहले ही 2018 में टीम इंडिया के साथ U19 विश्व कप और घरेलू दिग्गजों की कप्तानी करते हुए 2021 विजय हजारे ट्रॉफी जीत चुके हैं। यदि वे सेमीफाइनल में भी अपनी क्षमता से खेलते हैं, तो शॉ कप्तान के रूप में और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मुंबई का अब सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश से सामना होगा।

सुवेद पार्कर और सरफराज ने रखी जीत की नींव
पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि, शॉ, यशस्वी जायसवाल और अरमान जाफर अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में सक्षम हुए बिना आउट हो गए। शाॅ ने पहली पारी में 21, जायसवाल ने 35 और अरमान ने 60 रन बनाए, लेकिन सुवेद पार्कर ने 21 चाैकों व 4 छक्कों की मदद से 252 और सरफराज खान ने 14 चाैकों व 4 छक्कों की मदद से 153 रनों की पारी खेली। शाम्स मुलानी ने भी 59 रन बनाए, जिसकी बदाैलत मुंबई ने पहली पारी 8 विकेट खोकर 647 रनों पर घोषित की।

दोनों पारियों में सस्ते में निपटा उत्तराखंड
वहीं उत्तराखंड की पहली पारी महज 114 रनों पर ही ढेर हो गई। ओपनर कमल सिंह ही सबसे ज्यादा 40 रन बना सके। वहीं आर बिष्ट ने 25 तो दिक्शांशु नेगी ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शाम्स मुलानी ने उत्तराखंड को ढेर करने का मुख्य रोल निभाया, जिन्होंने 12 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। मुंबई ने फिर बल्लेबाजी की। पृथ्वी शाॅ ने तेजी से खेलते हुए 9 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसाल ने 103 रनों की पारी खेली। विकेककीपर अदित्य तारे ने 56 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं अरमान जाफर ने नाबाद 17 व पारकर ने नाबाद 6 रन बनाकर 3 विकेट खोकर 261 रनों पर पारी घोषित करते हुए उत्तराखंड के सामने 795 का विशाल लक्ष्य दिया गया था। लेकिन उत्तराखंड की टीम महज 69 रनों पर ढेर होकर 685 रनों से हार गई।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications