अजिंक्य रहाणे को मिली शतक की संजीवनी बूटी, U-19 स्टार बावा को पहली गेंद पर मिला विकेट

नई दिल्ली, 17 जनवरी: अजिंक्य रहाणे की फॉर्म में वापसी हो चुकी है और यह वापसी एक ऐसे समय पर हुई है जब श्रीलंका के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन होना बाकी है। काफी खराब फॉर्म से जूझने के बाद आलोचकों के निशाने पर आए अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी 2022 सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़ने में कामयाब रहे। अजिंक्य रहाणे पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं और जब वे बल्लेबाजी करने आए तब मुंबई की टीम का स्कोर 7.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन था।

Ranji Trophy: Ajinkya Rahane got much needed century, Raj Angad Bawa got wicket on first ball

इसके बाद स्कोर बोर्ड में 22 रन ही जुड़े थे कि सचिन यादव भी आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए सरफराज खान के साथ एक शानदार साझेदारी की। यहां पर सरफराज खान ने भी बढ़िया शतक लगाया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों पर तलवार लटकी हुई है। ऐसे में रहाणे ने तो शतक लगाकर अपना काम कर दिया है लेकिन चेतेश्वर पुजारा अभी आने वाले मुकाबलों में बल्लेबाजी करेंगे।

अजिंक्य रहाणे ने 211 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रहाणे का 36वां शतक है जिसमें उन्होंने 14 चौके व दो छक्के लगाए। रणजी ट्रॉफी के सीजन में भारत के अंडर-19 के सितारे भी खेल रहे हैं जिसमें राज अंगद बाबा पर भी सबकी नजर है। इस खिलाड़ी के अंदर भारत का अगला कपिल देव बनने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है और बावा ने रणजी ट्रॉफी में पहली ही गेंद पर अपना विकेट हासिल करके सनसनी मचा दी।

बावा ने हैदराबाद के बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल को विकास क्रिकेट ग्राउंड, भुवनेश्वर में चलता करके यह कारनामा करके दिखाया। इसके अलावा 19 साल के चंडीगढ़ के खिलाड़ी बाबा ने अपना दूसरा विकेट भी हासिल किया और यह अक्षत रेड्डी का था।

आपको बता दें राज बावा आईपीएल में पंजाब किंग्स के द्वारा दो करोड रुपए में खरीदे गए हैं। बावा को लेकर काफी संभावनाएं सकती हैं क्योंकि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हासिल करने के अलावा 35 रनों की बढ़िया पारी खेली थी और भारत को 190 रनों के टारगेट को चेंज करने में अहम भूमिका निभाई थी। राजेंद्र बाबू ने पहले दिन स्टंप के समय 15 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट हासिल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+