Ranji Trophy 2024: रोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज ढेर, झटके 5 विकेट
Ranji Trophy 2024, Rohit Sharma: भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में इन दिनों युवा खिलाड़ी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी को भारत में काफी अहम टूर्नामेंट माना जाता है। रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल और भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिलता है। ऐसे में रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब रहते हैं।
रोहित की घातक गेंदबाजी: 19 जनवरी यानी कि गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में ओडिशा और जम्मू कश्मीर के बीच एलीट ग्रुप डी के तहत कटक में मुकाबला शुरू किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। रोहित शर्मा ने ओडिशा की पहली पारी को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया। रोहित ने घातक गेंदबाजी करते हुए ओडिशा को 130 रनों पर समेट दिया।

रोहित का दमदार प्रदर्शन: बता दें कि यह रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नहीं हैं। यह जम्मू कश्मीर टीम के युवा तेज गेंदबाज रोहित शर्मा हैं जो अपनी गेंदबाजी से इन दिनों रणजी ट्रॉफी में कहर बरपा रहे हैं। रोहित शर्मा ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर ओडिशा को मैच में पीछे धकेल दिया। जम्मू कश्मीर के पास रोहित शर्मा के इस पर दमदार प्रदर्शन के बाद मुकाबला जीतने का शानदार मौका है।
रोहित ने झटके पांच विकेट: रोहित शर्मा की दमदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। ओडिशा के खिलाफ जम्मू कश्मीर के रोहित शर्मा ने पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच विकेट हासिल की। कटक में जम्मू कश्मीर और ओडिशा के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन ओडिशा की टीम 130 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिसमें रोहित शर्मा ने 5 और उमरान मलिक ने दो विकेट लिए।
इसके जवाब में जम्मू कश्मीर की शुरुआत भी खराब ही रही। जम्मू कश्मीर ने दिन समाप्त होने तक चार विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। दूसरे दिन के खेल में जम्मू कश्मीर की कोशिश ओडिशा के खिलाफ बढ़त हासिल करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications