Ranji Trophy 2023-24: तन्मय अग्रवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 21 छक्के-33 चौके, 147 गेंद में जड़ा तिहरा शतक

Ranji Trophy 2023-24: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचो की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच हैदराबाद के खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में कुछ ऐसा करनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई दंग है। रणजी ट्रॉफी में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचने का काम करते रहे हैं। इस साल खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

सबसे तेज तिहरा शतक: 26 जनवरी यानी कि शुक्रवार के दिन हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी राउंड 4 मैच के दौरान अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तन्मय अग्रवाल ने महज 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे तेज तिहरा शतक है।

Ranji Trophy 1

मार्को मरैस को पछाड़ा: इससे पहले साल 2017 में ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ बॉर्डर के लिए 191 गेंदों में 300 रन बनाने का कारनामा साउथ अफ्रीका के मार्को मरैस ने किया था। तन्मय अग्रवाल ने मार्को मरैस के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। अपनी इस पारी के दौरान 119 गेंद पर दोहरा शतक जड़कर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

टूटा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड: रवि शास्त्री ने 39 साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। शास्त्री 39 साल पहले 10 जनवरी 1985 को रणजी ट्रॉफी जोनल मैच में बड़ौदा के खिलाफ बॉम्बे के लिए सबसे तेज फर्स्ट क्लास डबल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।

160 गेंद पर 323 रन बनाकर खेलने वाले तन्मय अग्रवाल ने अपनी पारी में 21 छक्के लगाए जो रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड है। भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का पिछला रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था। उन्होंने एक पारी में 14 छक्के लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+