27 साल बाद पटना में क्रिकेटर्स ने बिखेरा जलवा, अजिंक्य रहाणे की मुंबई पर बिहार की टीम भारी

Ranji Trophy 2023-24 Bihar vs Mumbai, Elite Group B: भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में बिहार का मुकाबला मुंबई से हो रहा है। 5 जनवरी यानी कि शुक्रवार को मुंबई की टीम बिहार के खिलाफ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में एक अहम मुकाबले खेल रही है। मुंबई के खिलाफ बिहार के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

27 साल बाद मैच: लंबे समय बाद बिहार की राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में कोई बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। बिहार और मुंबई के बीच इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। दरअसल 27 साल के बाद इस स्टेडियम में बड़े क्रिकेटर्स मैच खेलने आए हैं। जिससे वहां के फैंस बेहद खुश हैं।

Bihar vs Mumbai 1

खेला जा चुका है वर्ल्ड कप मैच: इस स्टेडियम में साल 1996 के दौरान वर्ल्ड कप का भी मुकाबला हो चुका है। लेकिन करीब 27 सालों से इस स्टेडियम में कोई भी इंटरनेशनल खिलाड़ी नहीं पहुंचा था। इंटरनेशनल मुकाबले में हिस्सा ले चुके कुछ खिलाड़ी पटना के इस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच खेलने पहुंचे हुए हैं।

रहाणे नहीं हैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा: अजिंक्य रहाणे भारत के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। मुंबई के लिए रहाणे अब रणजी खेल रहे हैं। हालांकि, बिहार के खिलाफ इस मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन डग आउट में उनकी मौजूदगी से मुंबई की टीम को काफी फायदा पहुंचाने वाला है। दूसरी तरफ घरेलू टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सरफराज खान भी मुंबई के लिए रणजी टीम का हिस्सा हैं।

फ्लॉप हुए सरफराज: इस मुकाबले में सरफराज खान बिहार की तरफ से बड़ी पारी नहीं खेल सके और एक रन बनाकर ही आउट हो गए। लंच तक मुंबई की टीम ने बिहार के सामने 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए थे। बिहार के कप्तान ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए बिहार के बॉलर्स ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

मुंबई ने गंनाए तीन विकेट: मुंबई की टीम ने अपने तीन विकेट जल्दी ही गंवा दिए। इस मुकाबले में बिहार की टीम पहले सेशन में मुंबई पर भारी नजर आई है। हालांकि मुकाबला अभी काफी बाकी है। ऐसे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगा। बिहार की टीम में पटना के अलावा गया मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद, नालंदा और मोतिहारी के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+