Ranji Trophy: मुश्किल हालातों में फिर चमके सूर्यकुमार यादव, काउंटर अटैक में खेली 95 रनों की पारी
भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव टेस्ट क्रिकेट में अपना दावा काफी मजबूत करते जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लिए मुश्किल हालातों में एक बेहतरीन पारी खेल दी।

ODI के धुरंधर और टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव धीरे-धीरे टेस्ट कॉल-अप के लिए एक मजबूत केस पेश करते जा रहे हैं क्योंकि बुधवार को वे रणजी ट्रॉफी में फिर से चमके। मुंबई के लिए खेल रहे इस बल्लेबाज ने शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में सौराष्ट्र के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मैच में चमक बिखेरी। सूर्यकुमार ने मैच के दूसरे दिन मुंबई को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद करते हुए काउंटर अटैक किया और 95 रन बना दिए।
सूर्यकुमार यादव हालांकि शतक से फिर चूक गए। सूर्य ने बल्लेबाजी करने के दौरान 14 चौके और एक छक्का लगाया। वे तब आए जब मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 5 विकेट था, और पृथ्वी शॉ (4) व यशस्वी जायसवाल (2) जैसे युवा तुर्क वापस लौट गए थे।
तब सूर्यकुमार ने केवल 107 गेंदों में 95 रन बनाए और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 61 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 24 रन बनाए और सरफराज खान के साथ 92 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 75 रन बनाए।
ये यादव का लगातार दूसरा 90 या उससे ऊपर का स्कोर है और वे दोनों बार शतक से चूक गए। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ 80 गेंदों में 90 रन बनाए थे। वह फरवरी 2020 के बाद से उनका पहला फर्स्ट क्लास मैच भी था।
सूर्यकुमार के पास अब केवल टेस्ट क्रिकेट ही हासिल करने के लिए बाकी है। वैसे उनको पहली बार टेस्ट टीम के लिए बुलाया गया था जब भारत ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड में रीशेड्यूल 5वां टेस्ट खेला था। लेकिन प्लेइंग 11 में डेब्यू करना बाकी है।
ताजा मुकाबले में मुंबई को 230 रन पर आउट हो गई क्योंकि बड़े नाम चल नहीं सके। केवल सूर्यकुमार और सरफराज के अर्द्धशतक ही उल्लेखनीय योगदान साबित हुए। मुंबई ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 24 रन पर गंवा दिए।
सौराष्ट्र के धर्मेंद्रसिंह जडेजा और युवराजसिंह ने 4-4 विकेट लिए, जबकि चेतन सकारिया और चिराग जानी ने एक-एक विकेट लिया। सौराष्ट्र अपने कप्तान जयदेव उनादकट और स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बिना है क्योंकि दोनों दिग्गज 26 जनवरी को ही बांग्लादेश दौरे से लौटे थे। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 289 रन बनाए। फिलहाल वे दूसरे दिन स्टंप्स तक वे 6 विकेट पर 120 रन पर सिमट गए हैं और स्पिन फ्रेंडली दिख रही इस पिच पर उनकी कुल बढ़त 179 रनों की हो चुकी है तो ऐसे में मुंबई गुरुवार की सुबह उनकी पारी जल्दी खत्म करने की उम्मीद कर रही होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications