Ranji Trophy: मुंबई के लिये फाइनल मैच में चमके यशस्वी-पृथ्वी, सरफराज ने फिर बरसाये रन
नई दिल्ली। भारत के प्रथम श्रेणी प्रारूप के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम ने 47वीं बार फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं पर मध्यप्रदेश की टीम ने 12वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। मध्यप्रदेश की टीम ने आखिरी बार 1953 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था जिसके बाद उनके पास यह मौका लंबे समय के बाद आया है।

मध्य-प्रदेश की टीम ने आखिरी बार 1952-53 में यह खिताब जीता था जबकि 1998-99 में आखिरी बार वो फाइनल में पहुंची थी। टॉस जीतने के बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट खोकर 248 रनों का स्कोर खड़ा कर डाला।
और पढ़ें: 'वो युवाओं के लिये एक प्रेरणा हैं', कैफ ने पुजारा की वापसी पर दी सीखने की सलाह
मुंबई के लिये कप्तान पृथ्वी शॉ (47) और यशस्वी जायसवाल (78) ने बेहतरीन तरीके से पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी कर डाली। पृथ्वी शॉ ने 79 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली तो वहीं पर यशस्वी जायसवाल ने 163 गेंदों का सामना कर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेल डाली।
मध्यप्रदेश के लिये अनुभव अग्रवाल ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और टीम को पहली सफलता दिलाई, वहीं पर कुमार कार्तिकेय ने अरमान जाफर (26) का विकेट लेकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। सारांश जैन ने सुवेद पारकर (18) का विकेट लेकर तीसरा झटका दिया। अनुभव अग्रवाल ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर मध्यप्रदेश की टीम को चौथी सफलता दिलाई तो वहीं पर सारांश जैन ने हार्दिक तामोरे (24) का विकेट लेकर 5वां झटका दिया।
और पढ़ें: IND vs ENG: 'यह मैच नहीं जंग होगी', सबा करीम ने बर्मिंघम टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
मैच का दिन खत्म होने तक सरफराज खान (40) और शम्स मुलानी (12) ने फिर से पारी को संभालने का काम किया और छठे विकेट के लिये 20 रनों की साझेदारी कर ली है। गौरतलब है कि मैच के दूसरे दिन मध्यप्रदेश की टीम वापसी करने की ओर देखेगी और जल्द से जल्द मुंबई की टीम को समेटकर बढ़त हासिल करने की ओर देखेगी।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: US-ईरान के सीजफायर के बाद चांदी हुई 3212 रु महंगी, मुंबई में क्या है रेट? -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा पीएनजी गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना बढ़ोतरी -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?












Click it and Unblock the Notifications