NEET Paper Leak विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन, NTA के टॉप पदों पर बड़ा फेरबदल, संभालेंगे कौन सी कमान?

NEET Paper Leak विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में चार बड़े अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। नियुक्ति कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी DOPT ने कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद जारी की।

NTA देश में NEET और JEE जैसे बड़े प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है और यह उच्च शिक्षा विभाग के तहत काम करती है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से एजेंसी के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है। आदेश में चार अधिकारियों के नाम और उनके कार्यकाल की जानकारी भी दी गई है।

NEET Paper Leak Controversy

कौन बने संयुक्त सचिव?

एनटीए में दो अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्त किया गया है। पहली अधिकारी हैं अनुजा बापट, जो 1998 बैच की भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) की अधिकारी हैं। दूसरी अधिकारी हैं रुचिता विज, जो 2004 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स) से जुड़ी हैं। दोनों को उच्च शिक्षा विभाग के तहत एनटीए में 5 साल के लिए तैनात किया गया है।

अनुजा बापट कौन हैं?

अनुजा बापट 1998 बैच की भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) की अधिकारी हैं। वे लंबे समय से सरकारी प्रशासन से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुकी हैं। अब उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पांच साल के लिए दी गई है। उनकी नई भूमिका में वे उच्च शिक्षा से जुड़े परीक्षा सिस्टम और प्रशासनिक कामकाज को संभालेंगी।

रुचिता विज कौन हैं?

रुचिता विज 2004 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स) की अधिकारी हैं। वे केंद्र सरकार के टैक्स और प्रशासनिक ढांचे में कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। अब उन्हें एनटीए में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती भी पांच साल के लिए की गई है। नई जिम्मेदारी के तहत वे परीक्षा संचालन से जुड़े प्रशासनिक और नीति स्तर के काम देखेंगी।

संयुक्त निदेशक नियुक्त

दो अधिकारियों को संयुक्त निदेशक पद पर भेजा गया है। पहले हैं आकाश जैन। इन्हें लेटरल शिफ्ट के जरिए एनटीए में नियुक्त किया गया है और इनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक रहेगा। दूसरे हैं आदित्य राजेंद्र भोजगढिया। इन्हें भी लेटरल शिफ्ट के तहत नियुक्त किया गया है और इनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक तय किया गया है। यह नियुक्तियां सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत की गई हैं।

आकाश जैन कौन हैं?

आकाश जैन भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। वे केंद्र सरकार के टैक्स प्रशासन से जुड़े कामों में अनुभव रखते हैं। अब उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में संयुक्त निदेशक के पद पर लेटरल शिफ्ट के जरिए नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक तय किया गया है। इस नई जिम्मेदारी में वे परीक्षा संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े काम संभालेंगे।

आदित्य राजेंद्र भोजगढिया कौन हैं?

आदित्य राजेंद्र भोजगढिया भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। वे सरकारी ऑडिट और अकाउंट्स सिस्टम से जुड़े प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखते हैं। अब उन्हें भी एनटीए में संयुक्त निदेशक के पद पर लेटरल शिफ्ट के तहत नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक रहेगा। इस भूमिका में वे परीक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े काम देखेंगे।

आदेश किसने जारी किया

यह आदेश कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT की ओर से जारी किया गया है। इस पर डायरेक्टर एनीस कनमनी जॉय के हस्ताक्षर हैं। आदेश को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को भेजा गया है। साथ ही इसकी कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और अन्य संबंधित विभागों को भी दी गई है।

ACC की मंजूरी

इन सभी नियुक्तियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी ACC से मंजूरी मिली है। यह सरकार की सबसे उच्च स्तरीय समिति होती है, जो बड़े प्रशासनिक और शीर्ष अधिकारियों की नियुक्तियों को स्वीकृति देती है। इसी मंजूरी के बाद एनटीए में चार नए अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: NEET Re Exam: NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 21 जून को होगी परीक्षा, कैसे और कब तक बदलें फ्री में एग्जाम सिटी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+