नजम सेठी को बनाया गया नया पीसीबी अध्यक्ष, PM शहबाज शरीफ की वजह से मिला दूसरा कार्यकाल
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाकर उनकी जगह नजम सेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप का सामना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचे बवाल के बीच रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाकर उनकी जगह नजम सेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि रमीजा राजा को हटाने की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थीं।
पीएम शहबाज शरीफ ने दी नियुक्ति को मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को नजम सेठी की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी और इसी के साथ रमीज राजा की इस पद से छुट्टी हो गई। रमीजा राजा को इमरान खान के कार्यकाल में 27 अगस्त 2021 को पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया था। आपको बता दें कि नजम सेठी एजाज बट, जावेद बुर्की और अब्दुल हफीज कारदार के बाद अध्यक्ष बनने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेटर हैं। पीसीबी अध्यक्ष के रूप में उनका यह दूसरा कार्यकाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications