'Dil Jashn Bole..,' ICC ने रिलीज किया World Cup 2023 का एंथम सॉन्ग, रणवीर के साथ इन स्टार्स ने जमकर मनाया जश्न

ODI World Cup Anthem: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजाबानी करेगा। फैंस भी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आईसीसी ने भी इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए जश्न का तड़का लगा दिया है। वर्ल्ड कप के आयोजन का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग जारी कर दिया गया है।

आईसीसी द्वारा विश्व कप 2023 के लिए जारी ऑफिशियल सॉन्ग में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अन्य लोकप्रिय स्टार के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप का ये एंथम फेमस बॉलीवुड सिंगर प्रीतम के सहयोग से बनाया गया है। एंथम को आईसीसी की ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिएट किया है, जो अब आईसीसी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध है।

World Cup Anthem 2023

इस सॉन्ग में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और जाने-माने यूट्यूबर गौरव तनेजा समेत अन्य भी हुक स्टेप के साथ गान की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। दरअसल, 'दिल जश्न बोले' नामक आधिकारिक सांग प्रसिद्ध संगीत निर्देशक प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित है।


यह गाना ट्रेन की बोगी की थीम पर आधारित है, जिसमें रणवीर और आधिकारिक शुभंकर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि फैंस वनडे एक्सप्रेस में सवार होकर भारत की यात्रा पर निकल चुके हैं। जिसमें वह जमकर जश्न मना रहे हैं।

टूर्नामेंट की बात करें तो, यह आयोजन लगभग डेढ़ महीने की अवधि में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहला मैच पिछले सीजन के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+