जिसकी बल्लेबाजी देख कोहली भी उछलकर करने लगते हैं डांस, क्या उसे बाहर कर टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती

IND vs ZIM T20I Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत को टी-20 फॉर्मेट में 8 साल बाद जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा। पिछले हफ्ते ही भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और एक हफ्ते के अंदर ही जिम्बाब्वे ने भारत को हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। भारतीय टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

भारतीय खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन

पहले मैच में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डब्यू किया था। रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल को भारत की तरफ से पहली बार खेलने का मौका मिला। लेकिन यह तीनों ही खिलाड़ी डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए और बुरी तरह से फ्लॉप हुए। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 102 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई।

Rajat Patidar 1

रजत पाटीदार को लेकर उठे सवाल

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम में कई नए युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऐसे में मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में रजत पाटीदार ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, रजत पाटीदार को जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

कोहली भी कर चुके हैं तारीफ

रजत पाटीदार की बल्लेबाजी तकनीक की हर कोई तारीफ करता है। पाटीदार एक क्लास प्लेयर हैं। कई मौका पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में रजत पाटीदार और विराट कोहली एक साथ ही खेलते हैं। ऐसे में पाटीदार की बल्लेबाजी के समय विराट कोहली खूब एन्जॉय करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्बाब्वे दौरे पर रजत पाटीदार को नहीं चुनना भारतीय चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी भूल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+