MyTeam 11 Predictions: राजस्थान-गुजरात मैच की ये है बेस्ट टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका
RR vs GT MyTeam 11: अब तक इस सीजन अविजित चल रही राजस्थान रॉयल्स का मैच आज गुजरात टाइटंस के साथ होना है। 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप पर है। गुजरात ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज करते हुए सातवाँ स्थान हासिल किया है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी। संजू सैमसन और रियान पराग भी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। शुभमन गिल गुजरात के लिए अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राशिद खान के ऊपर बेहतरीन प्रदर्शन करने का जिम्मा रहेगा। इस मैच में टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।

पिछले पांच मैचों की बात की जाए, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात के खिलाफ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स ने महज 1 मैच में जीत दर्ज की है। चार मैचों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।इस मैच के लिए माय टीम इलेवन अहम रहेगी।
RR vs GT MyTeam 11
कप्तान: जोस बटलर
उपकप्तान: रियान पराग
विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोस बटलर
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केन विलियमसन
ऑल राउंडर: रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज: मोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नूर अहमद
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच को देखा जाए, तो यह बैटिंग के लिए अच्छी होगी लेकिन गेंदबाज भी इस पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा। बाउंड्री लाइन की लम्बाई भी अच्छी बड़ी है। ऐसे में स्पिनरों के पास विकेट हासिल करने का मौका रहेगा।
शाम के समय में ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा लेकिन उतनी ज्यादा ओस नहीं रहेगी। गेंदबाज अपना काम कर सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा। दर्शकों का पूरा मनोरंजन होने की उम्मीद की जा सकती है, आरसीबी और राजस्थान के मैच में ऐसा ही हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications